By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: स्मार्ट सिटी जबलपुर के इंजीनियर और अर्बन प्लॉनर के पास कोई काम नहीं, फिर भी दी जा रही तनख्वाह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > स्मार्ट सिटी जबलपुर के इंजीनियर और अर्बन प्लॉनर के पास कोई काम नहीं, फिर भी दी जा रही तनख्वाह
Madhya Pradesh

स्मार्ट सिटी जबलपुर के इंजीनियर और अर्बन प्लॉनर के पास कोई काम नहीं, फिर भी दी जा रही तनख्वाह

DB News
Last updated: 24/01/2026 11:45 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

2016 में केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी की स्थापना की थी, जिसके अंतर्गत आधुनिक तरीके से शहरी डेवलप करने का प्लॉन बनाकर उसे जमीनी स्तर पर दिखाना था.

Source : DB News Update  

Contents
2016 में केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी की स्थापना की थी, जिसके अंतर्गत आधुनिक तरीके से शहरी डेवलप करने का प्लॉन बनाकर उसे जमीनी स्तर पर दिखाना था.इन प्रोजेक्टों को अपनी शर्तों पर रख दिया गिरवीस्मार्ट सिटी के कर्मचारियों का सेटअपस्मार्ट सिटी का कार्यकाल जून 2023 को ही समाप्त हो चुकापगार निकालने के लिए सरकारी दफ्तर रखे जा रहे गिरवी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Jabalpur Smart City News: स्मार्ट सिटी का कार्यकाल करीब 2 साल पहले खत्म हो चुका है, फिर भी 26 कर्मचारी-अधिकारी पदस्थ हैं. इनके वेतन के नाम पर पिछले 2 साल में करीब 3 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इन कर्मचारियों और अिधकारियों से यदि काम के बारे में पूछा जाए तो कुछ नहीं गिना पाएंगे. अधिकारी यह तर्क दे रहे हैं कि सरकार ने स्मार्ट सिटी को खत्म करने के लिए कोई आदेश नहीं दिया है, इस कारण न तो स्मार्ट सिटी को खत्म किया जा सकता और न ही यहां के कर्मचारियों को हटाया जा सकता है, जबकि स्मार्ट सिटी के पास कोई प्रोजेक्ट ही नहीं हैं. इतना ही नहीं इन कर्मचारियों के द्वारा शहर विकास का अलग से कोई प्लान तक तैयार नहीं किया जा रहा है. जानकारों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी यहां के कर्मचारियों से अपनी पसंद का अनाप-शनाप काम करा रहे हैं. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि इन 26 कर्मचारियों पर केवल जनता की गाढ़ी कमाई खर्च की जा रही है. इनसे आउटसोर्स कर्मचारियों की भांति काम क्यों नहीं कराया जा रहा है? यह समझ से परे है.

इन प्रोजेक्टों को अपनी शर्तों पर रख दिया गिरवी

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने ठेका कंपनियों की मर्जी के अनुरूप शर्तें तैयार कीं और उन प्रोजेक्टों को अनलिमिटेड समय के लिए गिरवी रख दिया. चाहे राइट टाउन स्टेडियम का प्रोजेक्ट हो या फिर घंटाघर कन्वेंशन सेंटर का प्रोजेक्ट. इतना ही नहीं गुलौआताल के पास अलग से कॉफी हाउस खुलवाकर कमाई स्मार्ट सिटी के अिधकारी रखने लगे, जबकि वह जमीन नगर निगम के नाम है. इसी प्रकार घंटाघर कन्वेंशन सेंटर के अंदर हॉल, होटल, कमरों को कॉफी हाउस और जिम्नेजियम को न जाने कब दे दिया गया? कुछ पता ही नहीं चला. इसी प्रकार एक बाहरी कंपनी को मल्टीलेवल पार्किंग मेंटेनेंस के नाम पर दे दी गई. इन सभी प्रोजेक्टों से मिलने वाली राशि स्मार्ट सिटी में जमा हो रही है.

स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों का सेटअप

कंपनी सेक्रेट्री, डाटा मैनेजर, जीआईएस एक्सपर्ट, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, प्रोजेक्ट मैनेजर, असिस्टेंट इंजीनियर-3, असिस्टेंट अर्बन प्लानर, अकाउंट ऑफिसर-2, मैनेजर ई-गवर्नेंस, इन्वायरनमेंट एण्ड सोशल सेफगार्ड ऑफिसर, प्रोग्रामर, सब इंजीनियर-5, ऑफिस मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट-4, आईटी अिसस्टेंट, अकाउंटेंट जैसे पद के कर्मचारी और अिधकारी पदस्थ हैं. इन पर सालाना डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जा रही है, यह वही राशि है जो जनता से टैक्स के रूप में नगर निगम वसूलता है. जनता की यही गाढ़ी कमाई लुटाई जा रही है.

स्मार्ट सिटी का कार्यकाल जून 2023 को ही समाप्त हो चुका

शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट प्रोजेक्ट के तहत 2016 में निर्माण व विकास कार्य शुरू हुए, लेकिन यहां पदस्थ अिधकारी और कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा में प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाए. कई विकास कार्यों को एक्सटेंशन दिया गया फिर भी कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जो अधूरे हैं. जैसे स्मार्ट रोड निर्माण, भूमिगत नाली निर्माण, भूमिगत बिजली लाइन डालना, 24 घंटे सात दिन पानी योजना के कार्य एक्सटेंशन दिए जाने के बाद किसी तरह हो पाए. आज भी कई जगह भूमिगत नाली, बिजली, पानी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य व राइट टाउन स्टेडियम के दूसरे फेज के कार्य अधूरे हैं. इतना ही नहीं यहां के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा पुराने प्रोजेक्टों का मेंटेनेंस तक नहीं किया जा रहा है, इसी वजह से वे दुर्गति का शिकार हो रहे हैं.

पगार निकालने के लिए सरकारी दफ्तर रखे जा रहे गिरवी

स्मार्ट सिटी के इन कर्मचारियों की पगार निकालने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, क्योंकि स्मार्ट सिटी के जितने भी प्रोजेक्ट लांच किए गए हैं, वे सब नगर निगम की जमीन पर लांच किए गए हैं. इन प्रोजेक्टों से नगर निगम को आमदनी होनी चाहिए थी, लेकिन स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों को नगर निगम के हैण्डओवर नहीं किया जा रहा है. बल्कि उन प्रोजेक्टों को गिरवी रखकर स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की पगार निकाली जा रही है, क्योंकि स्मार्ट सिटी के पास उन प्रोजेक्टों को गिरवी रखने के अलावा कोई अन्य स्रोत नहीं है. क्योंकि स्मार्ट सिटी के द्वारा ऐसा कोई प्रोजेक्ट तैयार नहीं किया गया, जिसके लांच करने से लगातार कमाई हो सके.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatejabalpurJabalpur Smart CityJbp NewsMadhya PradeshMP Jabalpur Smart City NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article नर्मदा के इस तट पर भगवान श्रीराम ने की थी तपस्या! जानें कहां…
Next Article “रेवा के दर्शन मात्र से, नर भक्त हो त्रय आग से”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?