By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सिटीज 2.0 से जबलपुर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने में मिलेगी मदद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > सिटीज 2.0 से जबलपुर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने में मिलेगी मदद
Madhya Pradesh

सिटीज 2.0 से जबलपुर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने में मिलेगी मदद

DB News
Last updated: 30/01/2026 9:54 PM
DB News
Share
6 Min Read
सिटीज 2.0 के तहत निगमायुक्त ने अपने अनुभव दिल्ली में साझा किए.
SHARE

दिल्ली में आयोजित तकनीकी कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सराहना की और विशेषज्ञों ने कहा जबलपुर का मॉडल कचरा प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगी.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
दिल्ली में आयोजित तकनीकी कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सराहना की और विशेषज्ञों ने कहा जबलपुर का मॉडल कचरा प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगी.वैश्विक विशेषज्ञों के साथ मंथनजबलपुर का अनुभव और भविष्य की योजनानिगमायुक्त स्वच्छता और जल प्रबंधन को लेकर चिंतित​जीरो टॉलरेंस की नीति घोषितजल कुंभी और गाद हटाएंसमय-सीमा भी निश्चित की गई थी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

CITIIS 2.0 News : स्वच्छ भारत मिशन को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से सिटी-2.0 परियोजना लांच की गई है.  जिससे जबलपुर शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने में मदद मिलेगी. इस योजना के तहत उच्च अधिकारियों और विशेषज्ञों के बीच मंथन भी शुरू हो गया है और जल्द काम भी प्रारंभ किए जाएंगे. इस परियोजना के अंतर्गत एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन किया जाएगा. CITIIS 2.0 प्रोजेक्ट के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 2 शहर जबलपुर और उज्जैन का चयन किया गया है. जहां 18 परियोजनाओं के तहत काम कराए जाएंगे. इसके लिए केन्द्र सरकार का आवास एवं शहरी मंत्रालय वित्त की व्यवस्था करेगा. इससे जबलपुर को स्वच्छता में नंबर-1 की श्रेणी में आने के रास्ते बनेंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को नई ऊंचाइयों देने के उद्देश्य से यह परियोजना लांच की गई है. कारण जो भी रहा हो, लेकिन जबलपुर नगर नगर निगम इस दिशा में बहुत पहले से काम कर रहा है और इसी संकल्प के साथ कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकी बदलाव की तैयारी भी कर रहा है. 28 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में सिटीज 2.0 (City Investments to Innovate, Integrate and Sustain 2.0) की दो दिवसीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई. जिसमें निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार शामिल हुए और अपने अनुभव साझा किए.

वैश्विक विशेषज्ञों के साथ मंथन

भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में देशभर के उन 18 चुनिंदा शहरों ने हिस्सा लिया, जिन्हें सिटीज 2.0 के तहत चयनित किया गया है. कार्यशाला में संयुक्त निदेशक (स्मार्ट सिटी मिशन) विवेक कुमार, NIUA की निदेशक डॉ. देबोलिना कुंडू सहित यूरोपियन यूनियन, AFD और KfW के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया.

जबलपुर का अनुभव और भविष्य की योजना

कार्यशाला के दौरान नगर निगम जबलपुर के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे CITIIS 2.0 के माध्यम से जबलपुर अपने वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को पूरी तरह से डिजिटल और प्रभावी बनाने जा रहे हैं. CITIIS 2.0 से प्राप्त होने वाली वित्तीय और तकनीकी सहायता हमारे शहर के लिए वरदान साबित होगी. निगमायुक्त ने कहा कि उनका लक्ष्य कचरा संग्रहण से लेकर उसके वैज्ञानिक निपटान तक एक ऐसी प्रणाली विकसित करना है, जो भविष्य के स्मार्ट शहरों के लिए मिसाल बने. कार्यशाला में तकनीकी अधिकारी बालेंदु शुक्ला, गजेंद्र सिंह आदि भी शामिल हुए.

निगमायुक्त स्वच्छता और जल प्रबंधन को लेकर चिंतित

जबलपुर नगर निगम आयुक्त ऐतिहासिक संग्राम सागर झील और सूरज ताल का अभी कुछ दिनों पहले ही निरीक्षण किया था. उनके संरक्षण, स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण के लिए ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को  दिए थे. संग्राम सागर झील के निरीक्षण का ​उद्देश्य जल स्वच्छता बनाए रखना था. जिसकी नियमित साफ-सफाई कराने के बाद उसे पर्यावरण के अनुकूल बनाने के आदेश दिए गए थे. वहीं सूरज ताल का जीर्णोद्धार, अतिक्रमण हटाने और फव्वारा लगाने के निर्देश दिए गए थे. जिससे जल निकाय को पुनर्जीवित करने और इसे एक सार्वजनिक मनोरंजन स्थल में बदलने पर जोर दिया गया था.

​जीरो टॉलरेंस की नीति घोषित

​ झील के जलग्रहण क्षेत्र (catchment area) के आसपास अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश देते हुए इस पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति घोषित की गई. संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे सभी अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को तुरंत हटाकर झील के किनारे को मुक्त कराएं.

जल कुंभी और गाद हटाएं

​निगमायुक्त द्वारा जलाशय की गहरी सफाई करने के साथ जलकुंभी, गाद (silt) और प्लास्टिक कचरे को तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए गए थे. तालाब कैचमेंट एरिया को पक्का और सुव्यवस्थित करने के आदेश भी दिए गए थे. इतना ही नहीं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वहां एक केंद्रीय जल फव्वारा (Fountain) लगाने की मंजूरी दी गई थी. जलाशय पर लगने वाले फव्वारे से न केवल सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पानी में हवा (aeration) मिलाने का काम भी होगा.

समय-सीमा भी निश्चित की गई थी

जलाशय की साफ-सफाई कराने के लिए निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित करते हुए तीन माह की अवधि निर्धारित की थी, जिसके तहत नगर निगम स्वास्थ्य विभाग से 40 अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर तालाबों की साफ-सफाई कराई जा रही है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CITIIS 2.0DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSMunicipal Corporation JabalpurSmart City Jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर काशी लौटे, उन्होंने कहा वक्त बताएगा कि किसकी जीत हुई और किसकी हार”
Next Article UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?