By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: स्वदेशी “एयरो-इंजन’, फाइटर जेट सुखोई में होंगे फिट, 26000 करोड़ की डील डन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > स्वदेशी “एयरो-इंजन’, फाइटर जेट सुखोई में होंगे फिट, 26000 करोड़ की डील डन
National

स्वदेशी “एयरो-इंजन’, फाइटर जेट सुखोई में होंगे फिट, 26000 करोड़ की डील डन

DB News
Last updated: 16/10/2025 11:50 AM
DB News
Share
2 Min Read
SHARE

Sukhoi Fighter Jets: भारतीय वायुसेना के पास 272 सुखोई विमान हैं. दो इंजन वाले सुखोई विमान में अब नए इंजन को फिट करने की तैयारी हो रही है.

By : DB News Update| Edited By : Supriya

Contents
Sukhoi Fighter Jets: भारतीय वायुसेना के पास 272 सुखोई विमान हैं. दो इंजन वाले सुखोई विमान में अब नए इंजन को फिट करने की तैयारी हो रही है.एचएएल के जरिए इन एयरो-इंजन की सप्लाईस्वदेशी होगा सुखोई विमान का इंजन

Sukhoi-30MKI Fighter Jets: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने सोमवार (2 सितंबर) को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू विमानों के लिए 240 एयरो-इंजन की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. वायुसेना के पास रूसी मूल के 272 सुखोई लड़ाकू विमान हैं. ये फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना के जेट विमानों का सबसे बड़ा बेड़ा है. सुखोई विमानों में AL-31FP इंजन का इस्तेमाल होता है, जिसका डिजाइन रूस में हुआ है. नए इंजन से विमानों को ज्यादा मजबूती मिलने वाली है.

एचएएल के जरिए इन एयरो-इंजन की सप्लाई

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) 26 हजार करोड़ रुपये की लागत से इन इंजनों को तैयार करेगी. एचएएल में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रक्षा मंत्रालय की है. रक्षा मंत्रालय ने कहा, “एचएएल के जरिए इन एयरो-इंजन की सप्लाई वायुसेना के बेड़े की जरूरतों को पूरा करेगी, ताकि वह अपने ऑपरेशन को जारी रखते हुए देश की रक्षा तैयारियों को मजबूत कर सके. इन एयरो-इंजन की डिलीवरी एक साल बाद शुरू होगी और आठ साल की अवधि में सारे इंजन सौंप दिए जाएंगे.’

स्वदेशी होगा सुखोई विमान का इंजन

इंजनों में 54 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी चीजें लगाई जाएंगी. इनका निर्माण एचएएल के कोरापुट डिवीजन में किया जाएगा. कोरापुट डिवीजन ओडिशा में मौजूद है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इंजनों के निर्माण के लिए रूस से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर भी होगा. सिर्फ कुछ स्पेयर, फोर्जिंग और कास्टिंग को बाहर से आयात करना पड़ सकता है. एचएएल का अनुमान है कि पूरे सुखोई विमानों के बेड़े के लाइफ साइकिल के दौरान वायुसेना को लगभग 900 इंजनों की जरूरत पड़ने वाली है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateSukhoi-30MKI Fighter Jets
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को पीएम ने दी बधाई
Next Article हाई शुगर को मिनटों में करना है कंट्रोल तो करें दालचीनी का इस्तेमाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?