By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 85 करोड़ में बनवाकर 15 साल के लिए गिरवी रख दिया राइट टाउन स्टेडियम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > 85 करोड़ में बनवाकर 15 साल के लिए गिरवी रख दिया राइट टाउन स्टेडियम
Madhya Pradesh

85 करोड़ में बनवाकर 15 साल के लिए गिरवी रख दिया राइट टाउन स्टेडियम

DB News
Last updated: 26/11/2025 10:44 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ छलावा कर रहे स्मार्ट सिटी के जिम्मेदार

BY : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ छलावा कर रहे स्मार्ट सिटी के जिम्मेदारकॉलोनाइजर पर लगाम और खुद ‘बे-लगाम’15 साल के लिए “गिरवी’ रख दिया स्टेडियमइसी कारण शहर से नहीं निकल पा रहे प्रतिभावान खिलाड़ीखेल के रेट का निर्धारण (माहवार)

Smart City. Jabalpur News : जनता के हितों काे ध्यान में रखकर शहर विकास के नाम पर केन्द्र सरकार द्वारा भेजी गई अनुदान राशि से राइट टाउन स्टेडियम का जीर्णोंद्धार कराया गया है. जनता सरकार को टैक्स के रूप में जो राशि दे रही है। जनता की उसी गाढ़ी कमाई को केन्द्र सरकार ने अनुदान के रूप में स्मार्ट सिटी को दिया है, जिससे राइट टाउन स्टेडियम का जाीर्णोद्धार हुआ है.

अब स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने मनमाने तरीके से राइट टाउन स्टेडियम को 15 साल के लिए एक निजी कंपनी के हाथों “गिरवी’ सा रख दिया और वह निजी कंपनी खिलाड़ियों से अनाप-शनाप वसूली शुरू कर दी है। इतना ही नहीं प्रतिदिन घूमने-फिरने वालों से भी 590 रुपए अवैध रूप से वसूल किए जा रहे हैं, जबकि खेलकूद की जगह पर शुल्क वसूली का प्रावधान नहीं है। इसके बाद भी ठेका कंपनी गरीब, असहाय प्रतिभावान खिलाड़ियों और प्रतिदिन टहलने आने वालों से अवैध वसूली कर रही है।

कॉलोनाइजर पर लगाम और खुद ‘बे-लगाम’

शहर में कोई भी कॉलोनाइजर यदि कॉलोनी काटता है तो उसके लिए नगर निगम में बाकायदा नियमावली बनी हुई है। कॉलोनाइजर के लिए खेल का मैदान, स्कूल, गार्डन, फुटपाथ, नाली, सड़क, बिजली आदि की सुविधाएँ विकसित करने की शर्त होती है, तभी नक्शा पास हो पाता है, लेकिन नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अिधकारी खुद बेलगाम हैं। नगर निगम सीमा में कहीं पर भी जनता के पैदल चलने के लिए खुली जगह नहीं है, फुटपाथ पर कब्जा है, सड़कों पर गड्‌ढे हैं, गार्डनों से हरियाली गायब है, स्कूल के हालात से पूरा शहर परिचित है। जिस गार्डन व स्टेडियम को जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों से सँवारा गया है, उस स्टेडियम से अवैध वसूली शुरू हो गई है। ऐसे में आम आदमी कहाँ जाए, यह समझ से परे है।

15 साल के लिए “गिरवी’ रख दिया स्टेडियम

स्मार्ट सिटी के अिधकारियों ने ठेका कंपनी से साँठगाँठ करके 85 करोड़ की लागत से बने राइट टाउन स्टेडियम को 15 साल के लिए “गिरवी’ रख दिया है, जबकि स्मार्ट सिटी या फिर किसी भी सरकारी विभाग के अिधकारी का कार्यकाल 3 साल से ज्यादा का नहीं होता है। यानी नए अिधकारी के लिए नए तरीके से काम करने के लिए कोई विकल्प ही नहीं छोड़ा गया है। नया अिधकारी किस नई सोच के साथ स्टेडियम का संचालन करेगा, उसे अपने विवेक का इस्तेमाल करने के लिए कोई जगह ही नहीं छोड़ी गई है। शहर की सौगात के साथ मनमाने तरीके से अिधकारी और ठेका कंपनियाँ मिलीभगत करके एग्रीमेंट कर रहे हैं, यह जाँच का विषय बन गया है।

इसी कारण शहर से नहीं निकल पा रहे प्रतिभावान खिलाड़ी

देश और प्रदेश स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज की जा रही है, जिला और ब्लॉक स्तर पर वार्षिक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित कराई जाती हैं, लेकिन शहर से एक भी प्रतिभावान खिलाड़ी निकलकर देश का परचम नहीं लहरा पाया, क्योंकि गरीब प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खेल का अभ्यास करने कहीं भी मैदान नहीं हैं। शहर में एक राइट टाउन स्टेडियम का निर्माण किसी तरह से सरकार के अनुदान से हुआ है, तो उसे भी निजी हाथों में सौंप दिया गया है और उस जगह भी मनमानी अवैध वसूली शुरू हो गई है। ऐसे में शहर से प्रतिभावान खिलाड़ी कैसे निकल पाएँगे, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।

खेल के रेट का निर्धारण (माहवार)

  • खेल रेट
  • राइफल शूटिंग 8000 रुपए
  • स्नूकर 6000 रुपए
  • पूल 5000 रुपए
  • स्क्वाश 4000 रुपए
  • क्रिकेट 3000 रुपए
  • तीरंदाजी 3000 रुपए
  • बैडमिंटन 2500 रुपए
  • डांस 2000 रुपए
  • फुटबॉल 2000 रुपए
  • बॉक्सिंग 2000 रुप
  • टेबल टेनिस 2000 रुपए
  • ताईक्वान्डो 2000 रुपए
  • योग 1500 रुपए
  • जुम्बा 1500 रुपए
  • बास्केटबॉल 1200 रुपए
  • कराटे 1000 रुपए
  • मलखंब 1000 रुपए
  • टहलने, एथलीट 590 रुपए

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article शरद पूर्णिमा पर जानें खीर का क्या है महत्व
Next Article पितृपक्ष में इन चीजों दान करने से हो सकते हैं आप कंगाल!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?