By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सरकार का केवल मंदिरों में दखल, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सरकार का केवल मंदिरों में दखल, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?
Religion

सरकार का केवल मंदिरों में दखल, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?

DB News
Last updated: 29/06/2026 10:44 AM
DB News
Share
7 Min Read
चंदा चोरी के मामले में शंकराचार्यों के बयान चर्चा का विषय बनें
SHARE

शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले. चढ़ावे की हकीकत जानने एसआईटी का हुआ था गठन, रिपोर्ट सौंपने के बाद 8 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Source : MEDIA

Contents
शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले. चढ़ावे की हकीकत जानने एसआईटी का हुआ था गठन, रिपोर्ट सौंपने के बाद 8 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.मन्दिरों में ही सरकार का दख़ल क्यों है?‘मंदिरों की आय से सार्वजनिक हित के काम हो’मंदिर का धन और किसी दूसरे काम में खर्च न हो-सदानंद‘सरकार को मंदिर का पैसा खर्च करने का अधिकारी नहीं’स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को घेराकोषाध्यक्ष गोविंद गिरि को बताया जिम्मेदारज़मीन की ख़रीद-फरोख्त में भी हेरा-फेरी का आरोपराम मंदिर चोरी का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ram Mandir Scam Case: राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में अब शंकराचार्य भी मैदान में उतर आए हैं और इसी बची द्वारका शारदापीठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. यहां बता दें कि राम मंदिर चढ़ावे को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं. श्रद्धालुओं ने जो  दान राशि, सोने-चांदी के आभूषण दान किए थे, उस पर विवाद मचा हुआ है. प्रशासन मुस्तैदी से कार्रवाई में भी जुटा हुआ है. शासन द्वारा गठित की गई एसआईटी की रिपोर्ट सौंप दी गई है, जिसमें 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया था, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मन्दिरों में ही सरकार का दख़ल क्यों है?

शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा, “मन्दिरों में ही सरकार का दख़ल क्यों है? मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?” उन्होंने आगे कहा, “धार्मिक स्थलों और मंदिरों में जो चढ़ावा आता है. दान पेठी और धन की जो प्राप्ती होती है. बड़े मंदिरों में यह संख्या करोड़ों रुपये में होती है.”

‘मंदिरों की आय से सार्वजनिक हित के काम हो’

सदानंद सरस्वती जी महाराज ने आगे कहा कि, “हम लोगों का कहना यह कि मंदिरों में होने वाली आय के द्वारा जिस जिले में वह मंदिर है उस जिले के विकास के लिए उस धन से गौशाला, पाठशाला, औषधालय, धर्मशाला, सार्वजनिक हित के काम किए जाने चाहिए.”

मंदिर का धन और किसी दूसरे काम में खर्च न हो-सदानंद

शंकराचार्य ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “मंदिर का धन और किसी दूसरे काम में खर्च नहीं करना चाहिए. जिस क्षेत्र जो मंदिर है उस क्षेत्र के विकास के लिए धन का उपयोग करना चाहिए.” स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने आगे कहा, “मंदिर की जो बचत होती है उस बचत को उस क्षेत्र के विकास में लगाना चाहिए.”

‘सरकार को मंदिर का पैसा खर्च करने का अधिकारी नहीं’

सरकार को घेरते हुए स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने आगे यह भी कहा कि, “सरकार को मंदिर का पैसा खर्च करने का अधिकार नहीं है. नहीं होना चाहिए क्योंकि सरकार धर्मनिरपेक्ष है. हमारे धार्मिक स्थान का अधिग्रहण सरकारों के द्वारा नहीं होना चाहिए.”

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को घेरा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी हमलावर हैं. उन्होंने इस विषय में राम मंदिर को मिले दान की हुई चोरी के मामले में मुख्य रूप से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कि महासचिव चंपत राय के नाम को सबसे ऊपर रखना न्याय संगत नहीं है. उन्होंने सवाल किया कि ये कैसा न्याय है?

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में मुख्य जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि की है. इसके बाद दूसरा नंबर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा का नाम है और तीसरे नंबर चंपत राय की जिम्मेदारी बनती है. लेकिन फिर भी, आप चंपत राय को पहले नंबर पर रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये कैसा न्याय है?

कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि को बताया जिम्मेदार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यह बयान उस वक्त आया है जब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा दोनों अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बयान जारी करके इस्तीफे की पुष्टि की है कि ट्रस्ट को दोनों सदस्यों के इस्तीफे मिल चुके हैं. अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि इस मामले में कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का नाम क्यों नहीं आ रहा है. उन्हें भी जाँच के दायरे में रखना चाहिए.

ज़मीन की ख़रीद-फरोख्त में भी हेरा-फेरी का आरोप

अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावा चोरी की ही बात नहीं है बल्कि वहां ज़मीन की ख़रीद-फरोख्त में भी हेरा-फेरी की गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जाँच की जानी चाहिए. नहीं तो सच्चाई कभी सामने नहीं आ पाएगी.

यहां बता दें अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों प्रदेश में गो सरंक्षण को लेकर यात्रा कर रहे हैं. उनकी माँग है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए. इसी क्रम में वो यूपी के रामपुर जनपद पहुंचे थे, जहां उन्होंने अयोध्या मामले पर ये बात कही है. इसके बाद वो यहां से आगे के लिए रवाना हो गए हैं.

राम मंदिर चोरी का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना

राम मंदिर में करोड़ों रुपये का कैश और सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में गिरफ्तार 8 नामजद आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसआईटी ने आरोपियों के पास से अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि चंपत राय अयोध्या छोड़कर दिल्ली चले गए हैं और राम मंदिर के नए ट्रस्ट गठन को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMadhya Pradesh NewsMP NEWSRam mandirSadanand Saraswati MaharajSwami Avimukteshranand
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article आयरलैंड टीम के सामने अय्यर की टीम चारों खाने चित्त
Next Article बाबा बर्फानी की शरण में पहुंचे उपराज्यपाल, प्रथम पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?