भाद्रपद की चतुर्थी तिथि यानी 27 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी. दस दिवसीय गणेशोत्सव में पूजा के लिए किन सामग्रियों की जरूरत होगी, इसकी लिस्ट अभी से तैयार कर लें.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Ganesh Chaturthi Puja Samagri: गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलती है. 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान पूजा पंडाल, मंदिर और घर-घर बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. बता दें कि इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआथ 27 अगस्त से हो रही है, जिसका समापन 6 सितंबर 2025 को होगा.
भगवान गणेश की पूजा-उपासना में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न है. इसके लिए श्रद्धालुओं को पहले से ही पूजन सामग्री तैयार कर लेना चाहिए. ताकि पूजा के दौरान किसी चीज की कमी से पूजा अधूरी न रह जाए.
यदि आप पूजा सामग्री पहले से ही तैयार रखेंगे तो स्थापना और पूजन में कोई विघ्न-बाधा नहीं आएगी. इनमें से कई चीजें आप गणेश चतुर्थी के पहले भी लाकर रख सकते हैं तो वहीं फूल, माला, पत्तियां और फल-मिठाई पूजा वाले दिन या एक दिन पूर्व भी ला सकते हैं.
गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री लिस्ट (Ganesh Pujan Item List)
गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा
पूजा का आसन या लकड़ी की चौकी
चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा
भगवान के लिए वस्त्र, जनेऊ का जोड़ा,
मिट्टी और पीतल या तांबे का कलश,
नारियल और आम के पत्ते
अक्षत (चावल)
दूर्वा घास, केले के पत्ते, पान के पत्ते
लाल-पीले पुष्प, गेंदे का फूल और माला
धूप, दीपक, रुई, घी, कपूर और माचिस
पान, सुपारी, लौंग, इलायची
रोली, हल्दी, कुमकुम, सुपारी, पंचमेवा, लाल चंदन
प्रसाद के लिए मोदक, लड्डू और फल
पंचामृत के लिए (दूध, दही, शहद, घी और शक्कर)
शुद्ध जल और गंगाजल
शंख और घंटी
आरती की थाली

