By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राम नवमी पर आज अयोध्या में भगवान का सूर्य तिलक देखने उमड़ी भक्तों की भीड़
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > राम नवमी पर आज अयोध्या में भगवान का सूर्य तिलक देखने उमड़ी भक्तों की भीड़
ReligionUttar Pradesh

राम नवमी पर आज अयोध्या में भगवान का सूर्य तिलक देखने उमड़ी भक्तों की भीड़

DB News
Last updated: 20/03/2026 12:14 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

राम नवमी के शुभ अवसर पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे. आज के पावन दिन पर राम लला का सूर्य तिलक किया गया. जानते हैं आज अयोध्या राम मंदिर में क्या हुआ?

Source : DB News Update  

Contents
राम नवमी के शुभ अवसर पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे. आज के पावन दिन पर राम लला का सूर्य तिलक किया गया. जानते हैं आज अयोध्या राम मंदिर में क्या हुआ?रामलला का अभिषेक किया गयादर्शन मिलते ही अपने आप को सौभाग्यशाली मानाराम मंदिर में ‘श्री राम यंत्र’ स्थापितक्या है श्री राम यंत्रश्री राम यंत्र का ज्योतिषीय रहस्यअभिजीत मुहूर्त पर यंत्र की हुई स्थापना

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Ayodhaya Ram Mandir: राम नवमी के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में आज सुबह से ही मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रम शुरू हो गए थे. आज 6 अप्रैल, रविवार के दिन सरयू नदी के घाट पर हजारों की संख्या में लोगों ने आस्था की डूबकी लगाई. रामनवमी का पर्व आज पूरे देश में बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हर साल चैत्र माह की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाते हैं. राम नवमी के शुभ अवसर पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे. आज के पावन दिन पर राम लला का सूर्य तिलक किया गया. जिसका दर्शन श्रद्धालु-भक्तों ने किया.

रामलला का अभिषेक किया गया

सरयू स्नान में पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और राम मंदिर के भी दर्शन किए. प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के दिन सबसे पहले आज रामलला का अभिषेक किया गया, अभिषेक बाद रामलला को भोग प्रसाद लगाया गया.

दर्शन मिलते ही अपने आप को सौभाग्यशाली माना

इस दिव्य पल को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग आज अयोध्या पहुंचे थे और इसके साक्षात दर्शन करने के बाद अपने आप को सौभाग्यशाली माना.

राम मंदिर में ‘श्री राम यंत्र’ स्थापित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जानकारी लगी है कि राम मंदिर स्थापना के 2 वर्ष बाद अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर में दुनिया का पहला ‘श्री राम यंत्र’ स्थापित किया गया है, इस विशेष और ऐतिहासिक अवसर पर नौ दिवसीय अनुष्ठान भी चल रह है, जिसमें देशभर के संत, महात्मा वैदिक विद्वान शामिल हो रहे हैं. चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम की आरती-पूजा की. हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च 2026 को यह यंत्र स्थापित किया गया. धार्मिक विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर में स्थापित होने वाला श्री राम यंत्र पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा. इसलिए इसे धर्म, अध्यात्म और ज्योतिष का अद्भुत संगम बताया जा रहा है.

क्या है श्री राम यंत्र

धर्म शास्त्रों और सतानत परंपरा में यंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है- जैसे श्री यंत्र, कुबेर यंत्र और नवग्रह यंत्र आदि की स्थापना व पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में हर देवता का एक यंत्र होता है, जिनकी उपसना पद्धति विभिन्न विधि से होती है. इसी प्रकार राम यंत्र की उपासना पद्धति भी विशेष है. श्री राम यंत्र को भी भगवान राम की दिव्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है.  मान्यता है कि, श्री राम यंत्र जहां भी होता है, वहां वातावरण शुद्ध होता है, क्योंकि वह स्थान पवित्र हो जाता है.

श्री राम यंत्र का ज्योतिषीय रहस्य

  • ज्योतिष के अनुसार श्री राम यंत्र का संबंध गुरु और धर्मभाव से जोड़ा जाता है. गुरु ज्ञान, धर्म और सदाचार के कारक ग्रह हैं. ग्रहों की ऊर्जा संतुलित से जीवन में धर्म, सकारात्मकता, सफलता और प्रतिष्ठा  में वृद्धि होती है.
  • श्री राम यंत्र का संबंध गुरु ग्रह से इसलिए भी जोड़ा जाता है, क्योंकि भगवान राम का जन्म कर्क लग्न में बताया जाता है, जहां गुरु उच्च राशि (कर्क) में स्थित होकर गजकेसरी योग बनाते हैं.
  • यह यंत्र ज्ञान, धर्म, और मर्यादा के प्रतीक भगवान राम की कृपा से जीवन में ज्ञान, सौभाग्य और मानसिक शांति के लिए पूजा जाता है.
  • भगवान राम सूर्यवंशी और विष्णु के अवतार हैं. इसलिए उन पर सूर्य का भी प्रभाव माना जाता है. सूर्य आत्मबल और नेतृत्व का प्रतीक है.

अभिजीत मुहूर्त पर यंत्र की हुई स्थापना

यहां बतादें कि पिछले 2 वर्षों से राम मंदिर परिसर में इस यंत्र को सुरक्षित रखा गया है और नियमित रूप से इसकी विधिवत पूजा की जाती रही है. अब चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर को यंत्र को वैदिक विधि से स्थापित किया गया है. अभिजीत मुहूर्त में स्थापित श्रीराम यंत्र मनोवांछित फल देने वाला है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Ayodhaya Ram MandirDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अनंत अंबानी ने किया द्वारकाधीश के चरणों में नमन, दी रामनवमी की बधाई
Next Article रामनवमी: UP में दरगाह पर लहराया भगवा झंडा, पश्चिम बंगाल में शांति से निकले जुलूस, एमपी में शोभायात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?