By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सफला एकादशी आज, जानें पूजा विधि और मुहूर्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सफला एकादशी आज, जानें पूजा विधि और मुहूर्त
Religion

सफला एकादशी आज, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

DB News
Last updated: 15/12/2025 10:51 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पौष कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी की तिथि 14 या 15 दिसंबर 2025 को है, इसको लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति है. आखिर कब रखा जाएगा व्रत और किस मुहूर्त में होगी भगवान विष्णु की पूजा. जानें

Source : DB News Update  

Contents
पौष कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी की तिथि 14 या 15 दिसंबर 2025 को है, इसको लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति है. आखिर कब रखा जाएगा व्रत और किस मुहूर्त में होगी भगवान विष्णु की पूजा. जानेंसफला एकादशी व्रत 2025 कब (Saphala Ekadashi 2025 Kab Hai)सफला एकादशी व्रत तिथि-सफला एकादशी पर पूजन विधिसफला एकादशी व्रत का महत्वभगवान विष्णु की आरती (Vishnu ji ki aarti)

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Saphala Ekadashi 2025: पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है. यह तिथि दिसंबर महीने में पड़ रही है. इस तिथि में व्रत, पूजा करने से करियर-कारोबार, शिक्षा और हर क्षेत्र में सफलता पाने का मार्ग प्रशस्त करती है. इस एकादशी को बहुत श्रेष्ठ माना गया है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल सफला एकादशी पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है. लेकिन इस तिथि को लेकर श्रद्धालुओं के बीच असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है. तो आइए जानते हैं कि आखिर कब है सफला एकादशी…

सफला एकादशी व्रत 2025 कब (Saphala Ekadashi 2025 Kab Hai)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पौष मास की सफला एकादशी का व्रत सोमवार 15 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा. कृष्ण पक्ष की एकादशी 14 दिसंबर की रात 08:46 पर शुरू होगी और 15 दिसंबर की रात 09:20 तक रहेगी. पंचांग को देखते हुए उदयातिथि मुताबिक 15 दिसंबर को ही सफला एकादशी का व्रत और पूजन किया जाएगा.

सफला एकादशी व्रत तिथि-

सोमवार, 15 दिसंबर 2025

ब्रह्म मुहूर्त- 15 दिसंबर, सुबह 05:17 से 06:12

अभिजीत मुहूर्त- 15 दिसंबर, सुबह 11:56 से दोपहर 12:37

सफला एकादशी पारण का समय -16 दिसंबर, सुबह 07:07 से 09:11 तक

सफला एकादशी पर पूजन विधि

  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु के तैल-चित्र के समक्ष पूजा करने का विधान है.
  • सफला एकादशी पर सुबह स्नानादि के बाद साफ कपड़े धारण कर लें.
  • पूजा स्थल की साफ-सफाई कर एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें.
  • भगवान को गंगाजल छिड़कें और फिर साफ वस्त्र पहनाएं.
  • श्रीहरि का श्रृंगार करें. चंदन का तिलक लगाने के बाद भगवान को फल, फूल, मिठाई, भोग, नैवेद्य और तुलसी दल जैसी चीजें अर्पित करें.
  • सफला एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें.
  • आखिर में भगवान विष्णु की आरती कर पूजा का समापन करें.
  • पूजा के बाद भगवान विष्णु के समक्ष हाथ जोड़कर पूजा में हुई भूलचूक की क्षमा भी मांगे.

सफला एकादशी व्रत का महत्व

शास्त्रों के अनुसार पौष कृष्ण की इस एकादशी पर जो जातक श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर सभी नियमों का पालन करता है, उसके सभी पाप नष्ट होते हैं. व्रत के प्रभाव से कार्य मे आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करता है. साथ ही इस व्रत से घर-परिवार में सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है.

भगवान विष्णु की आरती (Vishnu ji ki aarti)

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।

सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।

तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय…॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥

पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।

श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।

कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSaphala Ekadashi 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article माघ मेले में महाकुंभ जैसा बन रहा दुर्लभ संयोग!
Next Article माघी या मौनी अमावस्या 2026 में कब है, जानें… महत्व और तिथि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?