By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: RSS पर कमेंट के मामले में दिग्विजय से राहुल बोले-आपने गलत किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > RSS पर कमेंट के मामले में दिग्विजय से राहुल बोले-आपने गलत किया
Madhya Pradesh

RSS पर कमेंट के मामले में दिग्विजय से राहुल बोले-आपने गलत किया

DB News
Last updated: 29/12/2025 12:19 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मिले थे दोनों नेता, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने मोदी की आडवाणी के सामने जमीन पर बैठे तस्वीर शेयर की थी.

Source : MEDIA

Contents
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मिले थे दोनों नेता, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने मोदी की आडवाणी के सामने जमीन पर बैठे तस्वीर शेयर की थी.दिग्विजय सिंह ने की थी सराहनाकांग्रेस नेताओं ने दिग्विजय सिंह की आलोचना कीसफाई में दिग्विजय ने कहा- RSS-मोदी की नीतियों का घोर विरोधी हूंभाजपा बोली- दिग्विजय सिंह ने RSS की ताकत को समझा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Digvijaya Singh News: दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में रविवार 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह दोनों नेता आमने-सामने हुए. इसी दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने RSS और भाजपा पर टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से उनके बयान पर आपत्ति दर्ज कराई.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते समय राहुल गांधी ने उन्हें मजाकिया लहजे में कहा, ‘कल आपने गलत व्यवहार कर दिया.’ यह सुनकर आसपास मौजूद नेताओं की हंसी छूट गई. वहां सोनिया गांधी भी मौजूद थीं. वे भी हंसने लगीं. फिर राहुल और दिग्विजय के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई.

दिग्विजय सिंह ने की थी सराहना

दरअसल, 27 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिग्विजय सिंह ने एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए RSS और BJP के संगठनात्मक ढांचे की सराहना की थी. तस्वीर में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी दिखाई दे रहे हैं.

अपने पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने लिखा था- यह बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है. किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयं सेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना. यह संगठन की ताकत को दिखाता है.

कांग्रेस नेताओं ने दिग्विजय सिंह की आलोचना की

दिग्विजय सिंह के पोस्ट के बाद पार्टी के भीतर उनकी आलोचना होने लगी है. उधर, कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिग्विजय का नाम लिए बिना कहा- कांग्रेस ने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया है.

खड़गे ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे और न ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाई. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिग्विजय के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कांग्रेस को गोडसे की विचारधारा से जुड़े संगठन से कुछ सीखने की जरूरत नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा- RSS नफरत के आधार पर बना एक संगठन है और यह नफरत फैलाता है. नफरत से कुछ सीखने को नहीं मिलता. क्या आप अल-कायदा से कुछ सीख सकते हैं? अल-कायदा नफरत फैलाने वाला संगठन है। उस संगठन से क्या सीखा जा सकता है?

सफाई में दिग्विजय ने कहा- RSS-मोदी की नीतियों का घोर विरोधी हूं

इधर, विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने सिर्फ संगठन की तारीफ की थी. उन्होंने कहा- मैं संगठन का समर्थन करता हूं. मैं RSS, PM मोदी और उनकी नीतियों के खिलाफ हूं.

ANI से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा- विचारधारा को लेकर कोई मतभेद नहीं है. हम सभी कांग्रेस में एकजुट हैं. नेहरू-गांधी परिवार ऐसा परिवार है, जिसमें दो लोगों ने शहादत दी है. भाजपा नेहरू-गांधी परिवार के भीतर मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रही है.

भाजपा बोली- दिग्विजय सिंह ने RSS की ताकत को समझा

भाजपा के कई नेताओं ने दिग्विजय सिंह के बयान की सराहना की. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिग्विजय सिंह के बयान का स्वागत किया. उन्होंने कहा- RSS लगातार सामाजिक समानता और राष्ट्रीय प्रगति के लिए काम करता रहा है. धीरे-धीरे लोग समझ रहे हैं कि RSS देश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहा है, इसलिए उसके आलोचक भी उसकी सराहना कर रहे हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CongressDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsDigvijaya Singh Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ‘बीजेपी की राजनीति हमेशा बांटो और राज करो की रही ‘-दिग्विजय सिंह
Next Article सत्यनाराण पूजा का पौष पूर्णिमा पर बन रहा है अद्भुत योग, जानें शुभ मुहूर्त!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?