दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है, यह नेहरू-गांधी परिवार एक ऐसा परिवार है जिसमें दो लोग शहीद हुए हैं.
Source : SOCIAL MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Digvijaya Singh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से बवाल मचा हुआ है. उनकी उस तस्वीर में आरएसएस की संगठनात्मक ताकत की तारीफ नजर आ रही है, जिसके बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है. इसी बीच दिग्विजय सिंह ने बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की शुरू से बांटों और राज करो की रही है.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “उनकी (बीजेपी) राजनीति हमेशा बांटो और राज करो की रही है. यह एक ऐसा परिवार (नेहरू-गांधी) है जिसके दो सदस्य शहीद हुए हैं और इसलिए उनके बीच कभी फूट नहीं पड़ सकती, चाहे कितनी भी कोशिशें की जाएं.”
‘बीजेपी कर रही फूट डालने की कोशिश’
उन्होंने कहा, “विचारधारा में कोई अंतर नहीं है. हम (कांग्रेस) सब एकजुट हैं, और यह नेहरू-गांधी परिवार एक ऐसा परिवार है जिसमें दो लोग शहीद हुए हैं. मैं इस परिवार में फूट डालने की बीजेपी की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं.”
‘राहुल ने ये बहुत पहले शुरू कर दिया था’
दिग्विजय सिंह ने कहा, “राहुल गांधी ने यह पहल (संगठन को मज़बूत करने की) ज़िला स्तर और उससे नीचे के स्तर से शुरू की है. इसके लिए प्रक्रिया चल रही है. यह जल्द ही पूरी हो जाएगी.”
इस पोस्ट से मचा बवाल
शनिवार को दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1990 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की. इस फोटो के साथ दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “क्वोरा साइट पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ, भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संघटन की शक्ति है.”
दूसरे ट्यूट में भी विदेशी पूर्व छात्र की तारीफ
दिग्विजय सिंह ने एक दूसरा ट्यूट भी किया है. जिसमें उन्होंने एनआरआई डॉ. अशोक जैन की तारीफ की है और उस पर लिखा है कि एक मां के सुझाव से करोड़ों रुपये का जब स्कूल बन सकता है तो हमारे दूसरे एनआरआई जिन्होंने यहां से शिक्षा प्राप्त की है, वे सरकारी भवन बनाने का प्रयास करेंगे.

