By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: माघ मेला क्षेत्र में सीएम ने गंगा में लगाई डुबकी और हनुमान जी का किया दर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > माघ मेला क्षेत्र में सीएम ने गंगा में लगाई डुबकी और हनुमान जी का किया दर्शन
ReligionUttar Pradesh

माघ मेला क्षेत्र में सीएम ने गंगा में लगाई डुबकी और हनुमान जी का किया दर्शन

DB News
Last updated: 18/03/2026 10:44 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

प्रयागराज माघ मेला मुख्यमंत्री द्वारा मेला सेवा ऐप कर कोड का अनावरण किया गया और विद्युत विभाग की तारीफ भी की.

Source : DB News Update  

Contents
प्रयागराज माघ मेला मुख्यमंत्री द्वारा मेला सेवा ऐप कर कोड का अनावरण किया गया और विद्युत विभाग की तारीफ भी की.श्रद्धालुओं की सुविधा देने के उद्देश्य से एप की पहलकैसे करेगा क्यूआर कामसटीक लोकेशन पर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु1920 हेल्पलाइन नंबर भी जारीमाघ मेले के लिए यह कार्यक्रम निर्धारित थासीएम ने व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए निर्देश

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Magh Mela 2026 : प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में आज सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा रहा. इस अवसर पर उन्होंने गंगा स्नान किया और मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया. गौ पूजन के साथ गंगा में विचरण कर रहे पक्षियों को दाना खिलाया. सीएम के साथ स्वतंत्रदेव सिंह भी साथ में थे और उन्होंने भी मां गंगा स्नान किया. माघ मेला क्षेत्री की व्यवस्था देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां लेटे हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया. इस अवसर पर क्यूआर कोड आधारित एप का उद्घाटन भी किया.

श्रद्धालुओं की सुविधा देने के उद्देश्य से एप की पहल

माघ मेला आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन ने एक डिजिटल पहल की है. इसके तहत मेला क्षेत्र में लगाए गए 15,500 विद्युत खंभों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं जिसके जरिये श्रद्धालु मेला सेवा एप के माध्यम से सीधे प्रशासन से जुड़ सकेंगे.

कैसे करेगा क्यूआर काम

क्यूआर कोड स्कैन करते ही श्रद्धालुओं के मोबाइल पर एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा, जिसमें नाम, मोबाइल नंबर और सुरक्षा कोड भरकर शिकायत दर्ज की जा सकेगी या आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी. मेला अवधि में लाउडस्पीकरों के शोर के कारण फोन पर शिकायत करना कठिन होता है. ऐसे में यह डिजिटल व्यवस्था कंट्रोल रूम तक शिकायत पहुंचाने में सहायक होगी. इससे त्वरित निस्तारण भी संभव हो सकेगा.

सटीक लोकेशन पर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

क्यूआर कोड के माध्यम से श्रद्धालु अपनी सटीक लोकेशन प्रशासन के साथ साझा कर सकेंगे. प्रत्येक विद्युत खंभे पर संबंधित सड़क का नाम, सेक्टर का नाम और गूगल कोड (जी-कोड) अंकित किया गया है जिससे श्रद्धालुओं को हर समय अपनी स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी. हर 25 मीटर के अंतराल पर लगे इन खंभों से नजदीकी अस्पताल, पुलिस चौकी, स्नान घाट, पार्किंग और जन-आश्रय स्थलों की सटीक जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी.

क्यूआर कोड स्कैन करते ही श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र का विस्तृत डिजिटल नक्शा भी उपलब्ध होगा. यदि कोई परिचित या संबंधी बिछड़ जाता है तो नजदीकी विद्युत खंभे पर अंकित गूगल कोड के माध्यम से गूगल मैप पर उसकी लोकेशन आसानी से खोजी जा सकेगी. पार्किंग के समय खंभे का जी-कोड नोट कर लेने से लौटते समय वाहन तक पहुंचना भी आसान होगा.

1920 हेल्पलाइन नंबर भी जारी

प्रशासन का कहना है कि सभी खंभों की यूनिक नंबरिंग की गई है जिससे केवल खंभा नंबर बताने पर भी कंट्रोल रूम तत्काल सही लोकेशन ट्रेस कर सकेगा. इसके अतिरिक्त मेला हेल्पलाइन नंबर 1920 को भी और अधिक व्यापक रूप में पुनः संचालित किया गया है. इसके माध्यम से श्रद्धालु सीधे कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. मेला प्रशासन का मानना है कि यह डिजिटल व्यवस्था माघ मेले को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु अनुकूल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी.

माघ मेले के लिए यह कार्यक्रम निर्धारित था

मुख्यमंत्री त्रिवेणी इंटरप्राइजेज कॉन्फ्रेंस सेंटर, ट्रिपल आईसी सभागार पहुंचेगे. वहां वे माघ मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में आगामी प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी को लेकर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा और आवासीय सुविधाओं पर विशेष चर्चा होगी. अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

सीएम ने व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि अब तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. मकर संक्रांति पर लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. वहीं, मौनी अमावस्या पर 3.5 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है. इन्हीं आंकड़ों को ध्यान में रखकर करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्र में माघ मेला को मिनी कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया गया है.

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे झलवा स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पहुंचेगे. वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाओं की जानकारी लेंगे. शाम करीब 5.00 बजे तक भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. शाम 5.10 बजे अमौसी के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMagh Mela 2026MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article अक्षय तृतीया 2026 कब है? धन-संपदा, सोना-चांदी खरीदने का जानें शुभ मुहूर्त
Next Article नदी-तालाब के साथ सड़क का होगा सौन्दर्यीकरण, कुछ ऐसा है विजन!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?