By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर के मास्टर प्लॉन-2047 का मसौदा तैयार, 62 गांव शामिल!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर के मास्टर प्लॉन-2047 का मसौदा तैयार, 62 गांव शामिल!
Madhya Pradesh

जबलपुर के मास्टर प्लॉन-2047 का मसौदा तैयार, 62 गांव शामिल!

DB News
Last updated: 04/09/2026 12:11 PM
DB News
Share
6 Min Read
जबलपुर मास्टर प्लॉन का मसौदा तैयार
SHARE

मध्य प्रदेश जबलपुर की रिंग रोड तक बढ़ जाएगा शहरी विकास का दायरा, आवासीय, कमर्शियल, उद्योग सहित कई फेरबदल देखने को मिलेंगे

Source : DB News Update  

Contents
मध्य प्रदेश जबलपुर की रिंग रोड तक बढ़ जाएगा शहरी विकास का दायरा, आवासीय, कमर्शियल, उद्योग सहित कई फेरबदल देखने को मिलेंगे30 मीटर हो गई नर्मदा समृद्धि कॉरिडोर की चौड़ाईगांवों को मास्टर प्लॉन में शामिल करने का उद्देश्यबेढंगे तरीके से हो रहे विकास पर लगेगी लगाम2021 में खत्म हो चुका है जबलपुर का मॉस्टर प्लान2047 के मास्टर प्लान में शामिल हुए 62 गांव

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Under Proposed Master Plan-2047 In Jabalpur: मध्य प्रदेश जबलपुर शहर का मास्टर प्लान-2047 की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. केवल मास्टर प्लॉन 2047 में कैबिनेट मंत्री की मोहर लगना बाकी है. नए मास्टर प्लॉन का मसौदा भोपाल भेजा जा चुका है पर वहां बैठे जिम्मेदारों ने जबलपुर मास्टर प्लान 2047 को मंजूरी अभी तक नहीं दी है. हलांकि जल्द ही नए मास्टर प्लॉन को मंजूरी मिलने का दावा किया जा रहा है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जल्द ही नया मास्टर प्लान-2047 लागू हो जाएगा. उधर मास्टर प्लान लागू होने से पहले ही शहर में समाहित होने वाले गावों का खुलासा हो गया है, जहां बुनियादी फेरबदल होंगे. मास्टर प्लान 2021 में जिनका चिन्हांकन किया गया था, उनमें से कई विकास कार्यों को मास्टर प्लान-2047 में भी समाहित किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि नए मास्टर प्लान में पनागर तहसील को तवज्जो दी गई है. यहां के 38 गांवों को समाहित किया गया है. हालांकि 2047 के नए मास्टर प्लान में 62 गांव शामिल किए गए हैं. जबलपुर, पाटन, शहपुरा से भी कई गावों को सम्मिलित किया गया है. यहां की भूमि रिहायशी, वाणिज्यिक, औद्योगिक अलग-अलग मद में चिन्हित की जाएगी. इतना ही नहीं परिवहन प्रणाली, सार्वजनिक सुविधाएं जैसे पार्क, अस्पताल और बुनियादी ढांचे के विकास कार्य निर्धारित कर दिए गए हैं. अब केवल नए मास्टर प्लान-2047 के लिए दावे-आपत्तियों पर सुनवाई होगी और उसके बाद मास्टर प्लॉन लागू हो जाएगा.

30 मीटर हो गई नर्मदा समृद्धि कॉरिडोर की चौड़ाई

नर्मदा के उत्तरी तट पर 2021 के मास्टर प्लान में चिन्हित नर्मदा समृद्धि कॉरिडोर पुन: शामिल किया गया है. इस कॉरिडोर की चौड़ाई में 2021 में जिस प्रकार का फेरबदल किया गया था, ठीक उसी प्रकार से लागू कर दिया गया है. क्योंकि 2021 के मास्टर प्लान में नर्मदा कॉरिडोर की चौड़ाई 60 मीटर रखी गई थी, लेकिन 2020 में एक अधिसूचना के माध्यम से इसकी चौड़ाई 30 मीटर कर दी गई थी. इस कॉरिडोर के नाम में भी परिवर्तन किया गया था. शुरुआत में नाम नर्मदा कॉरिडोर रखा गया था, उसके बाद नर्मदा पाथ-वे कर दिया गया. उसके बाद अब नर्मदा समृद्धि कॉरिडोर कर दिया गया है. यह कॉरिडोर भटौली रिंग रोड से तिलवारा तक बनाया जाएगा.

गांवों को मास्टर प्लॉन में शामिल करने का उद्देश्य

मास्टर प्लान में शामिल क्षेत्र और गांव का भविष्य छिपा रहता है. जहां शहर के एक हिस्से को विकसित करने की कानूनी इबारत लिखी जाती है. मास्टर प्लान-2047 में आने वाले 20 सालों की एक नई तस्वीर देखने को मिलेगी, जिसमें विकास का कानूनी ब्लूप्रिंट है. रिहायशी इलाका, औद्योगिक हब, सड़कें, पार्क और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बैठाने का काम किया गया है. जिससे शहर विकास के साथ यहां के रहवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा.

बेढंगे तरीके से हो रहे विकास पर लगेगी लगाम

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती आबादी और जरूरतों के अनुसार सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करना जरूरी होता है, क्योंकि अभी कहीं भी कृषि भूमि, वन भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं. जहां न तो सामुदायिक सुविधाएं हैं और न ही परिवहन की. इतना ही नहीं जनसंख्या के हिसाब से भूमि का उपयोग भी नहीं किया जा रहा है. जिससे आर्थिक और सामाजिक विकास प्रभावित हो रहा है.

2021 में खत्म हो चुका है जबलपुर का मॉस्टर प्लान

जबलपुर की शहरी आबादी लगातार बढ़ती जा रही है. ग्रीन लैण्ड, औद्योगिक क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र का निर्धारण किए बगैर पिछले 5 साल से यानी 2021 से अनैतिक रूप से विकास कार्य हो रहे हैं. अवैध कॉलोनाइजर्स की बाढ़ आई हुई है. चाहे जहां कृषि भूमि का डायवर्जन कराने के बाद कॉलोनी डेवलप हो रही हैं. ऐसे कॉलोनाइजरों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी कुछ दिनों पूर्व एफआईआर दर्ज कराई थी. नया मास्टर प्लान 2047 लागू होने के बाद ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगने की संभावना है.

2047 के मास्टर प्लान में शामिल हुए 62 गांव

पनागर तहसील

उमरिया चौबे, ब्याधखेड़ा, बिहर, विजौरी, बिजौरा, बम्हनौदा, ककरतला, गधेरी, घुघ्घूटोला, जैतपुरी, घाना, फूटाताल, बघेली, उरदुवाखुर्द, मनिकयारीकला, धुवहा, सरसंवा, जटवा, गुडगवां, मनियारीखुर्द, बरोदा, जुनवानी, पौंडी, खम्हरिया, मंगेला, पिपरिया, पटना, पडवारकला, सूरतलाई, बिहरिया, बिखरवा, पडवारखुर्द, सरखेड़ी, रैयाखेड़ा, सूखा, डीहा, पिपरिया बनियाखेड़ा, सरूपा.

जबलपुर तहसील

जमुनिया, सिलुवा, आमाहिनौता, छतरपुर, बारहा, चौखड़ा, पडरिया, सिलुवा, पिंडरई, हिनौतिया, खम्हरिया, सालीवाड़ा, नीमखेड़ा, कोसमघाट, पिपरयाकलां, नीमखेड़ा.

पाटन तहसील

अरछा, बनैकी, लुहारी, बेनीखेड़ा, चौपरा, टिमरी.

शहपुरा तहसील

खम्हरिया, मनगुवा.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJabalpur Development Plan 2021Jabalpur Development Plan 2047Jbp NewsMaster Plan 2021Master Plan 2047MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article जबलपुर की लेबोरेटरी में 1600 पानी के सैंपल की हो गई जांच
Next Article नर्मदा के बीच में 150 फीट गहराई में बन रहा अमृत योजना का इंटकवेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?