वास्तु शास्त्र और ज्योतिषशास्त्र दोनों में ही कबूतरों को दाना डलाने से मिलने वाले शुभ परिणामों का जिक्र है.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Vastu Tips for Pigeons: वास्तु शास्त्र और ज्योतिषशास्त्र दोनों में ही कबूतरों को दाना डलाने से मिलने वाले शुभ परिणामों का जिक्र है. हिंदू धर्म में बेजुबान जानवरों और पक्षियों की सेवा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. पक्षियों में भी विशेष रूप से कबूतरों की सेवा करने से राहु, केतु और शनि जैसे पाप ग्रहों शांत होते हैं.
जानिए कबूतरों को दाना डालने से क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कबूतर वायु तत्व से जुड़ा हुआ जीव है. कबूतर को दाना-पानी देने से राहु, केतु और शनि ग्रह की स्थिति बेहतर होती है.
जिन लोगों को अपने जीवन में काफी कष्ट, कोर्ट-कचहरी और शत्रु बाधा या मानसिक तनाव है, उन्हें कबूतर को प्रतिदिन चना या दाना डालना चाहिए. ऐसा करने से इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है
- कबूतर को दाना खिलाने से ये आपकी नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर लेता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग पशु पक्षियों की सेवा करते हैं, उन्हें खाना और पानी देते हैं, उनके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है.
- जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादशा चल रही है, उन्हें शनिवार के दिन कबूतरों को काला चना या काला तिल खिलाना चाहिए. ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है.
- जो लोग राहु-केतु या कालसर्प दोष से पीड़ित है, उन्हें नियमित रूप से कबूतरों को दाना डालना चाहिए. ऐसा करने से मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति से मुक्ति मिलती है.
- वास्तु शास्त्र में पक्षियों को दाना डालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. जो लोग नियमित रूप से पक्षियों को दाना डालते हैं, उनके घर में पैसों की तंगी नहीं होती है.
पितृ दोष से मिलता है छुटकारा
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पक्षियों को दाना डालने से हमारे पूर्वज भी तृप्त होते हैं. ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलने के साथ ही पितर भी शांत होते हैं.
धार्मिक पुराणों में कबूतरों को दाना डालने को लेकर जिक्र किया गया है कि, जो भी व्यक्ति पक्षियों को दाना और पानी देता है, उसके सभी ग्रह मजबूत होते चले जाते हैं.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

