By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़ पर एक्शन, पुरी के DM-SP का ट्रांसफर, DCP-कमांडेंट सस्पेंड
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़ पर एक्शन, पुरी के DM-SP का ट्रांसफर, DCP-कमांडेंट सस्पेंड
National

जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़ पर एक्शन, पुरी के DM-SP का ट्रांसफर, DCP-कमांडेंट सस्पेंड

DB News
Last updated: 25/03/2026 12:07 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को पुरी में एक मंदिर के पास भगदड़ के लिए भगवान जगन्नाथ के भक्तों से क्षमा मांगी. इस घटना में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है. 25 लाख मदद की घोषणा

Source : DB News Update

Contents
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को पुरी में एक मंदिर के पास भगदड़ के लिए भगवान जगन्नाथ के भक्तों से क्षमा मांगी. इस घटना में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है. 25 लाख मदद की घोषणाBy : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी3 लोगों के मौत की जानकारीसीएम ने दुख व्यक्त कियाजगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजा की मांगमौके पर नहीं था पुलिस प्रशासनखरगे ने रथ यात्रा के दौरान भगदड़ पर दुख जताया

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Puri Rath Yatra Stampede: ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ हो गई थी, जिसमें 3 श्रद्धालुओं के मौत होने की खबर सामने आई. इस घटना पर माझी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है और दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीसीपी बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है. वहीं, पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का भी तबादला कर दिया गया है. चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं, पिनाक मिश्रा को नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है.

3 लोगों के मौत की जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई दुखद भगदड़ में करीब तीन लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं. यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ. इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें दो महिलाएं, प्रभाती दास और बसंती साहू, शामिल हैं. इसके अलावा, 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती की भी भगदड़ में जान गई है. तीनों खुरदा जिले के रहने वाले थे और रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे.

सीएम ने दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगदड़ की घटना के लिए मैं और मेरी सरकार सभी जगन्नाथ भक्तों से क्षमा मांगते हैं. महाप्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता अधिक थी… धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. मैं और मेरी सरकार सभी जगन्नाथ भक्तों से क्षमा मांगते हैं. हम भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं… महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. यह लापरवाही अक्षम्य है. सुरक्षा चूक की तत्काल जांच की जाएगी और मैंने निर्देश दिया है कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं.”

जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजा की मांग

पुरी के राजा गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब ने प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ पर रविवार को दुख व्यक्त किया और ओडिशा सरकार से इस घटना की तत्काल एवं व्यापक जांच कराने की अपील की. देब श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने राज्य सरकार से ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित और तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया. देब ने कहा कि वह ‘श्री गुंडिचा मंदिर के पास कल रात मची भगदड़ के बारे में जानकर स्तब्ध और बहुत दुखी हैं, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए.’ उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

मौके पर नहीं था पुलिस प्रशासन

मीडिया सूत्रों से पता चला है कि अनाधिकृत वाहन मंदिर के पास प्रतिबंधित क्षेत्रों में घुस गए थे. इससे स्थिति और खराब हो गई. उन्होंने कहा कि रात में कोई पुलिस या प्रशासन मौजूद नहीं था. ओडिशा प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है. एक अन्य शख्स ने कहा कि मैंने भगदड़ में अपनी पत्नी को खो दिया. यहां पर कोई भी फायर, रेस्क्यू या अस्पताल का अधिकारी तुरंत मौके पर नहीं पहुंचा. यह एक दुखद घटना है जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता.

खरगे ने रथ यात्रा के दौरान भगदड़ पर दुख जताया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रथ यात्रा के दौरान भगदड़ पर दुख जताया है. उन्होंने ओडिशा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन में गंभीर चूक हुई है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि मैं महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ से बहुत दुखी हूं. इसमें तीन लोगों की जान चली गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए. यह त्रासदी शुक्रवार को यात्रा के दौरान 500 भक्तों के घायल होने की खबरों के बाद हुई है. खरगे ने आगे कहा कि यह घटना लापरवाही और कुप्रबंधन को दर्शाती है जो अक्षम्य है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हनुमान जी कृपा पानी है तो मंगलवार को करें श्री हनुमान तांडव स्तोत्र का पाठ
Next Article अंतरिक्ष यात्रियों पर है उनके डॉक्टर्स की नजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?