By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: यूनियन बजट से एमपी के छह शहरों में बनेंगे 6 रिंग रोड…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > यूनियन बजट से एमपी के छह शहरों में बनेंगे 6 रिंग रोड…
National

यूनियन बजट से एमपी के छह शहरों में बनेंगे 6 रिंग रोड…

DB News
Last updated: 14/03/2026 11:49 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश को 10,500 करोड़ रुपए मिले, सीआरआईएफ फंड में 3000 करोड़ रुपए का प्रावधान, मध्य प्रदेश में रिंग रोड के निर्माण के लिए यूनियन बजट में प्रावधान किए गए हैं.

By -DB News Update/edited by -supriya

Contents
मध्य प्रदेश को 10,500 करोड़ रुपए मिले, सीआरआईएफ फंड में 3000 करोड़ रुपए का प्रावधान, मध्य प्रदेश में रिंग रोड के निर्माण के लिए यूनियन बजट में प्रावधान किए गए हैं.इन शहरों में बनेंगी रिंग रोडइंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए मिलेंगे 10,500 करोड़ रुपएइसके लिए भी मिलेंगे फंडनर्मदा एक्सप्रेस वे की लंबे समय से की जा रही मांगइन शहरों में है रिंग रोड बनाने की योजनाजबलपुर में 111 किमी लंबी बनेगी सड्कभू-अर्जन सबसे बड़ी समस्या

Source : DB News Update

Ring Road : मध्य प्रदेश में रिंग रोड के निर्माण के लिए यूनियन बजट में प्रावधान किए गए हैं. प्रदेश में छह जगहों पर रिंग रोड का निर्माण होगा। साथ ही महाकाल मंदिर तक रोप-वे बनेगा. इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम के लिए मध्य प्रदेश को 10,500 करोड़ रुपए मिले हैं. इससे आने वाले दिनों में शहरों की हालत में सुधार होंगे.

इन शहरों में बनेंगी रिंग रोड

यूनियन बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में मध्य प्रदेश को कुछ सौगातें मिली हैं. प्रदेश के छह बड़े शहरों में रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा. भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा जैसे प्रमुख शहरों में रिंग रोड का निर्माण होना है. इसके लिए केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है.

इसके अलावा, उज्जैन में महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोप-वे का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. वहीं, धार जिले के पीथमपुर में बन रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को भी 60 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है.

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए मिलेंगे 10,500 करोड़ रुपए

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए कुल 10,500 करोड़ रुपए मिलेंगे. इसमें से 9,750 करोड़ रुपए केवल राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए रखे गए हैं. अगले पांच सालों में मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार से 29,710 करोड़ रुपए मिलेंगे, जिससे राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाया जा सकेगा.

इसके लिए भी मिलेंगे फंड

केंद्र सरकार ने अपने बजट में सीआरआईएफ फंड में 3000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. इसमें से चालू वित्तीय वर्ष में मध्यप्रदेश को 250 करोड़ रुपए मिलेंगे. इसके अलावा, एनएच के लिए 7000 करोड़ में से 2500 करोड़ रुपए, मेंटेनेंस पर 50 करोड़ रुपए और एनएचडीपी पर 90 करोड़ रुपए मिलेंगे.

नर्मदा एक्सप्रेस वे की लंबे समय से की जा रही मांग

हाल ही में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में रिंग रोड बनाने और 56 शहरों में आंतरिक सड़कों को सुदृढ़ करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से सैद्घांतिक सहमति मिली है. नर्मदा एक्सप्रेस वे को सरकार ने स्वीकृति दे दी है. अब इसे भारत माला परियोजना में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. इसके साथ ही बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना के कामों को गति दी जाएगी.

इन शहरों में है रिंग रोड बनाने की योजना

मध्यप्रदेश में कुल 14 रिंग रोड बनाने की योजना है, जिन पर तेजी से काम चल रहा है. इनमें इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, उज्जैन, सतना, कटनी, नरसिंहपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा और आगर-मालवा शहर शामिल हैं. राजधानी भोपाल में पश्चिमी बायपास के बनने के बाद यह आउटर एरिया रिंग रोड की तरह काम करेगा.

जबलपुर में 111 किमी लंबी बनेगी सड्क

जबलपुर जिले में 111 किमी लंबी रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गयाा है. जिसकी सैद्धांतिक स्वीकृति बहुत पहले मिल चुकी थी. जबलपुर में लंबे समय से रिंग रोड की मांग भी की जा रही थी. क्योंकि रिंग रोड नहीं होने से शहर के अंदर से भारी वाहन गुजर रहे थे और सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा था. जिसको लेकर चिंतन किया गया और इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया. यह मांग लंबे समय बाद मानी गई है और जल्द इसमें काम भी शुरू हो जाएगा.

भू-अर्जन सबसे बड़ी समस्या

रिंग राेड निर्माण में भू-अर्जन सबसे बड़ी बाधा है. क्योंकि रिंग रोड का काम भू-अर्जन के बाद ही संभव हो सकेगा. जब तक भू-अर्जन नहीं हो जाता है तब तक रिंग रोड का कार्य आगे नहीं बढ़ सकता है. लिहाजा सबसे ज्यादा राशि भू-अर्जन पर ही  खर्च होनी है. इस पर प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं. लेकिन इस कार्रवाई को जल्द करने की जरूरत है. क्योंकि भू-अर्जन के दौरान कई बार किसान जमीन देने के ए राजी नहीं होते हैं और न्यायालयीन प्रक्रिया में लंबे समय तक प्रोजेक्ट उलझ जाता है. इससे बचने के लिए सबसे पहले भू-अर्जन की सारी समस्याओं का समाधान कर लेना चाहिए. इस पर जिम्मेदार अधिकारी कितनी गति के साथ काम करते हैं? यह देखना होगा.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भोजन की थाली में बाल का आना, शुभ संकेत नहीं ?
Next Article मिथुन वाले आज उर्जा से भरे रहेंगे वहीं वृश्चिक वाले कुछ चिंतित रहेंगे…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?