By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: व्हाइट एंड रेड टाइगर जंगल सफारी पर लगेगा तीन माह का ब्रेक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > व्हाइट एंड रेड टाइगर जंगल सफारी पर लगेगा तीन माह का ब्रेक
Madhya Pradesh

व्हाइट एंड रेड टाइगर जंगल सफारी पर लगेगा तीन माह का ब्रेक

DB News
Last updated: 29/03/2026 12:20 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
MP Tiger Reserves: मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिज़र्व 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे. जंगल सफारी का मजा फिर 1 अक्टूबर से मिलेगा।मध्य प्रदेश में हैं ये सात टाइगर रिजर्वजानें क्यों बंद हो रहा टाइगर रिजर्व?बफर जोन में ले सकेंगे सफारी का आनंद1973 में हुई थी टाइगर प्रोजेक्ट की शुरुआतक्या-क्या गतिविधियां रहेंगी बंद?पर्यटकों की संख्या के लिहाज से मध्य प्रदेश उपयुक्त

MP Tiger Reserves: मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिज़र्व 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे. जंगल सफारी का मजा फिर 1 अक्टूबर से मिलेगा।

Source : DB News Update

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

mp  news: मध्य प्रदेश में मुकुंदपुर, कान्हा, बांधवगढ़, नौरादेही, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा और संजय गांधी टाइगर रिज़र्व दुबरी में 30 जून के बाद अगले तीन महीने के लिए पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी. इस दौरान व्हाइट एंड रेड टाइगर देखने के लिए जंगल सफारी बंद रहेगी.विंटर सीजन में 1 अक्टूबर से पर्यटकों को टाइगर रिज़र्व में फिर से एंट्री मिलेगी.

गौरतलब है कि भारत में 50 साल पहले 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई थी. शुरुआत में देश में नौ टाइगर रिजर्व थे, इसमें मध्य प्रदेश का भी एक कान्हा रिजर्व शामिल था.आज अकेले मध्य प्रदेश में ही 8 टाइगर रिजर्व हैं.मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हैं.यहां बाघों की संख्या 225 से ज्यादा है. टाइगर देखने के शौकीन पर्यटकों के लिए देश-विदेश मध्य प्रदेश के नेशनल पार्क बेहद पसंदीदा जगह हैं।

मध्य प्रदेश में हैं ये सात टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश में 8 टाइगर रिजर्व हैं, जिनमें मुकुंदपर, बांधवगढ़, कान्हा, पन्ना, पेंच, संजय, नौरादेही और सतपुड़ा शामिल हैं. बांधवगढ़ में 31 बाघों की क्षमता है, जबकि बांधवगढ़ में वर्तमान में 225 बाघ हैं. इसी तरह कान्हा में 41 की क्षमता लेकिन 210 के करीब बाघ हैं. पन्ना में 32 की क्षमता है लेकिन यहां 83 बाघ है. इसी तरह पेंच में 24 बाघ की क्षमता के विपरीत 129 बाघ हैं, संजय में 34 की क्षमता और यहां 35 बाघ हैं. इसी तरह सतपुड़ा में 43 बाघों की क्षमता है, जबकि यहां 90 बाघ हैं. कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में 205 बाघ की क्षमता है, जबकि यहां 700 से अधिक बाघ हैं.

जानें क्यों बंद हो रहा टाइगर रिजर्व?

बता दें कि बारिश के दिनों में मैटिंग के दौरान बाघ हिंसक हो सकते हैं, इसलिए नेशनल पार्क बंद किए गए हैं. दरअसल, बारिश के दौरान 3 माह के लिए हर साल टाइगर रिजर्व को बंद कर दिया जाता है. इस साल 1 जुलाई से 3 माह के लिए टाइगर रिजर्व को बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में अब पर्यटकों को 1 अक्टूबर के बाद ही टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में प्रवेश मिल सकेगा.

बफर जोन में ले सकेंगे सफारी का आनंद

सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, संजय दुबरी टाइगर रिजर्व 1 जुलाई, 2025 से लेकर 30 सितंबर तक बंद रहेगा. हालांकि नेशनल पार्क में सिर्फ बफर जोन में ही पर्यटक सफारी का आनंद ले सकेंगे. दरअसल, पर्यटकों को टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एंट्री मिल सकेगी, जहां पर्यटकों के लिए कैंपिंग साइट पर नाइट स्टे की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा जंगल में ट्रेकिंग रूट पर सफारी का आनंद ले सकेंगे.

1973 में हुई थी टाइगर प्रोजेक्ट की शुरुआत

बताया जा रहा है कि भारत में 50 साल पहले 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई थी. शुरुआत में देश में नौ टाइगर रिजर्व थे, इसमें मध्य प्रदेश का भी एक कान्हा रिजर्व शामिल था.आज अकेले मध्य प्रदेश में ही 7 टाइगर रिजर्व हैं.मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हैं.यहां बाघों की संख्या 225 से ज्यादा है. टाइगर देखने के शौकीन पर्यटकों के लिए देश-विदेश मध्य प्रदेश के नेशनल पार्क बेहद पसंदीदा जगह है.

क्या-क्या गतिविधियां रहेंगी बंद?

  • जंगल सफारी
  • बोटिंग
  • नाइट कैंपिंग
  • ईको-टूरिज्म से जुड़ी अन्य सेवाएं

पर्यटकों की संख्या के लिहाज से मध्य प्रदेश उपयुक्त

बाघों की संख्या के लिहाज से मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा उपयुक्त जगह है. यहां बाघों की संख्या सबसे ज्यादा है, यही वजह है कि मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है। वर्ष 2024-25 की बात करें तो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा 32 हजार से भी ज्यादा विदेशी पर्यटक आए। उसके बाद कान्हा, पन्ना, पेंच और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का नंबर आता है। पर्यटकों का रुझान देखते हुए प्रदेश सरकार भी नित  नए प्रयोग करती रहती है। कभी टाइगर की गणना करने के बाद बाहर से चीते बुलवाए जाते हैं तो कभी कोकाोड्रिल छोड़े जाते हैं। प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से नित नए प्रयोग होते रहते हैं, जो प्रदेश के लिए पर्यटन के लिए अच्छा कदम है।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कर्क, तुला और मकर के लिए परेशानी वाला है दिन
Next Article पति की सलामती और उनकी लंबी आयु के लिए हरियाली तीज का व्रत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?