हिंदू धर्म में सावन को पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. खासकर सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Sawan Somwar Vrat 2025: सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन का बहुत ज्यादा महत्व है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, जिसे सावन सोमवारी व्रत कहा जाता है. सावन का महीना शिव भक्तों के लिए श्रेष्ठ पर्व के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर भगवान शिव की पूजा उपासना कर उन्हें प्रसन्न कर आशीर्वाद लेने का प्रयास भक्तों को होता है. सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, जिस कारण इस माह शिवजी की विशेष पूजा आराधना की जाती है.
कब शुरू होगा सावन 2025
भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत इस साल 11 जुलाई 2025 से हो रही है, जिसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा. इसी दिन रक्षाबंधन का भी पर्व मनाया जाएगा. वहीं सावन महीने में इस बार कुल 4 सोमवार पड़ेंगे, जिसमें सावन सोमवारी का व्रत रखा जाएगा.
2025 सावन महीने में 4 सोमवार पड़ेंगे
- पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को,
- दूसरा सोमवार व्रत 21 जुलाई को,
- तीसरा सोमवार व्रत 28 जुलाई को
- चौथा सावन सोमवार व्रत 4 अगस्त को है
(सावन सोमवार के दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और शिवजी का अभिषेक किया जाता है.)
सावन में क्या करें और क्या नहीं
- सावन में मांसाहार भोजन का त्याग और सात्विक भोजन का सेवन करें.
- सावन सोमवार पर व्रत रखें और व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें.
- सावन में पूरे महीने बाल-दाढ़ी न बनवाएं.
- सावन में दूध से बनी चीजें या सफेद चीजों का दान करना पुण्यदायी होता है.
- सावन माह में बैंगन और लहसुन-प्याज का सेवन न करें.
- शिवजी की पूजा में केतकी के फूल और हल्दी न चढ़ाएं.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

