By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शिमला के रामपुर में बादल फटने से आया सैलाब, बही गाड़ियां
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Himachal Pradesh > शिमला के रामपुर में बादल फटने से आया सैलाब, बही गाड़ियां
Himachal Pradesh

शिमला के रामपुर में बादल फटने से आया सैलाब, बही गाड़ियां

DB News
Last updated: 01/04/2026 12:50 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

शिमला के रामपुर में 24 मई को बादल फटने से भारी तबाही हुई. जगातखाना क्षेत्र में कई गाड़ियां बह गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ है.

Source : DB News Update  

Contents
शिमला के रामपुर में 24 मई को बादल फटने से भारी तबाही हुई. जगातखाना क्षेत्र में कई गाड़ियां बह गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ है.बादल फटने से यातायात बाधितअगले 6 दिन तक जारी अलर्टबाढ़ और मलबे के कारण यातायात बाधितप्रधासन की ओर से  बचाव कार्य जारीनदी किनारे रहने वाले लोगों को किया गया अलर्टमौसम विभाग ने 28 मई तक येलो अलर्ट जारी किया

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Shimla Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार (24 मई) की शाम से जमकर बारिश हुई. शनिवार की शाम 6.00 बजे के करीब रामपुर के बगलत में जगातखाना इलाके में अचानक बादल फट गया. इससे भारी तबाही मची. लोगों का कहना है कि बादल फटने से ऊपर से भारी मात्रा में मलबा नीचे आया है, जिसमें सड़क पर खड़ी गाड़ियां तबाह हो गईं. फिलहाल, मौके पर राहत और बचाव कार्य रात से ही जारी है. मौसम विभाग ने 28 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है और ऐसे में अगले चार दिन तक हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश के आसार जताए गए हैं.

बादल फटने से यातायात बाधित

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार 24 मई की शाम 6.00 बजे से ही शिमला में बादल गरजने, बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी. इसके बाद अचानक बादल फटा और सैलाब आ गया. बादल फटने से प्रभावित इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रखा है.

अगले 6 दिन तक जारी अलर्ट

शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने 30 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है और ऐसे में अगले 6 दिन तक हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश के आसार जताए गए हैं.

मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है, जबकि 27-28 मई को पूरे राज्य में तेज हवाएं और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

बाढ़ और मलबे के कारण यातायात बाधित

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे तेज गर्जना और मूसलाधार बारिश के साथ अचानक पानी और मलबे का सैलाब आया था. पानी के इस सैलाब ने देखते ही देखते सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपने साथ बहा लिया. प्रभावित क्षेत्र में आई बाढ़ और मलबे के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है.

प्रधासन की ओर से  बचाव कार्य जारी

स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है. पर्यटकों को होटल से बाहर न निकले की अपील की गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे तेज गर्जना और मूसलाधार बारिश के साथ अचानक पानी और मलबे का सैलाब आया और देखते ही देखते सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपने साथ बहा ले गया. बाढ़ और मलबे के कारण यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह बाधित हो गया. 

नदी किनारे रहने वाले लोगों को किया गया अलर्ट

बताया जा रहा है कि बहकर आई गाड़ियां सतलुज नदी के किनारे तक पहुंच गई हैं, जिससे नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि देखी जा रही है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है. साथ ही सतर्कता बरतने की अपील भी की है.
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. मीडिया रिपोर्ट के  अनुसार अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिला के अधीन हुई है. रामपुर के भारी बारिश के कारण तीन जगह सड़कें अवरुद्ध हुई थी. तीनों सड़कों को बहाल कर दिया गया है. वहीं, भारी बारिश के चलते सड़क पर मलबा आने से भी कुछ वाहन फंस गए. वहीं, यहां पर पुलिस थाने के पास एक घर में भी नाले का पानी घुस गया.

मौसम विभाग ने 28 मई तक येलो अलर्ट जारी किया

गौरतलब है कि शिमला में मौसम विज्ञान के केंद्र ने 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने 28 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है और ऐसे में अगले चार दिन तक हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश के आसार जताए गए हैं.

You Might Also Like

हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से बाढ़, 5 लोगों की मौत

भाजपा की फटकार के बाद कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल

हिमाचल में फिर बादल फटा, 2 दिन में 8 की मौत, 46 लापता

हिमाचल में बादल फटा, 40 लापता, एक का शव मिला

जमीन के नीचे बनेगी 85 KM लंबी सड़क, 68 सुरंग

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateShimla Cloud Burst
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article WORLD की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना INDIA
Next Article नौतपा के 9 दिनों में भूल से भी न करें 9 काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?