By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नीतीश कुमार ही रहेंगे CM और BJP को मिलेंगे दो डिप्टी सीएम!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bihar > नीतीश कुमार ही रहेंगे CM और BJP को मिलेंगे दो डिप्टी सीएम!
BiharNational

नीतीश कुमार ही रहेंगे CM और BJP को मिलेंगे दो डिप्टी सीएम!

DB News
Last updated: 06/04/2026 11:13 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बिहार की नई सरकार के लिए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय, अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
बिहार की नई सरकार के लिए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय, अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं.31 मंत्री ले सकते हैं शपथदो डिप्टी सीएम से बीजेपी को करना होगा संतोष6 विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूलाबीजेपी विधायक दल की बैठक आज

Bihar New Government: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. मंत्रिमंडल बनाने की तस्वीर भी  अब काफी हद तक साफ होती दिख रही है. बिहार के नए मुख्यमंत्री नितिश कुमार ही रहेंगे. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एनडीए गठबंधन ने मंत्रिमंडल का फॉर्मूला भी लगभग तय कर लिया है. मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी को दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं.यहां बतादें कि शपथ और इस्तीफे के रिकॉर्ड के अलावा नीतीश कुमार के शासन में भी उल्लेखनीय रिकॉर्ड बने. 2005 से पहले बिहार जंगल राज का पर्याय बन गया था. तत्कालीन सरकार के खिलाफ पटना हाईकोर्ट खराब कानून व्यवस्था को लेकर प्रतिकूल टिप्पणियां कर रहा था. नवंबर 2005 में सीएम बनते ही नीतीश ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उल्लेखनीय काम किए. स्पेशल कोर्ट बने और जेलों में मोबाइल जैमर लगे. बड़े अपराधी सजा पाकर जेल जाते रहे. संगठित अपराध पर लगाम लगी. इसके अलावा विकास के भी उन्होंने काफी काम किए. सड़कों और बुनियादी ढांचा को ठीक किया. हजारों किलोमीटर सड़कें बनीं. गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा. पुल और हाईवे बनाए गए. जिला मुख्यालयों से राजधानी की दूरी तय करने में लगने वाला समय घटा. बिजली की सप्लाई ठीक कराई. 2005 में 60 प्रतिशत गांव बिजली रहित थे. 2018 तक लगभग 100 प्रतिशत ग्रामीण विद्युतीकरण का काम नीतीश सरकार ने पूरा कर लिया. महिला शिक्षा और सशक्तिकरण नीतीश सरकार की प्राथमिकता रही है. बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती, लड़कियों को साइकिल और मिड-डे मील, पंचायतों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण और 2016 में पूर्ण शराबबंदी उनके उल्लेखनीय कार्य रहे हैं.

31 मंत्री ले सकते हैं शपथ

मीडिया तक पहुंच रही खबरों के अनुसार पता चला है कि इस बार कुल 31 मंत्री एक साथ शपथ ले सकते हैं. जेडीयू और बीजेपी को बराबर-बराबर 13-13 पद दिए जा सकते हैं. चिराग पासवान की एलजेपी (R) को तीन, जीतनराम मांझी की हम को एक और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को एक मंत्री पद मिल सकता है.

हालांकि बिहार में कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन इस बार 5 पद जानबूझकर खाली छोड़े जाने की खबर है, जिन्हें आने वाले समय में राजनीतिक जरूरतों के हिसाब से भरा जाएगा.

दो डिप्टी सीएम से बीजेपी को करना होगा संतोष

बीजेपी के संगठन और सरकार में संतुलन बनाए रखने के लिए नया फार्मूला तय किया गया है. क्योंकि बिहार में पहलीबार बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. लिहाजा बीजेपी को दो उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने पर सहमति बन रही है. यह फॉर्मूला यूपी मॉडल जैसा ही बताया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने के प्रयास होंगे.

6 विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूला

बतादें कि इस बार बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में सीटों के आधार पर 6 विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्मूला लागू किया गया है. बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं, जेडीयू को 85 सीटें मिली हैं, जबकि एलजेपी (आरवी), हम और आरएलएम ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसी आधार पर मंत्रियों की संख्या का अनुपात तय किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के गठन के बीच एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है कि विधानसभा का स्पीकर पद बीजेपी कोटे से जाएगा. यह फैसला गठबंधन के भीतर बीजेपी की बढ़ी भूमिका और उसकी संख्या को देखते हुए लिया जा सकता है. इससे विधानसभा संचालन पर पार्टी की पकड़ भी मजबूत होगी.

बीजेपी विधायक दल की बैठक आज

आज (17 नवंबर) सुबह 11 बजे पटना में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होगी. इस बैठक में संभावित मंत्रियों की सूची पर अंतिम मुहर लगेगी और दो उपमुख्यमंत्री पदों के नाम भी तय हो सकते हैं. माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे.

Source : DB News Update  

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Bihar New GovernmentDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article बसंत पंचमी पर क्यों की जाती है मां सरस्वती की पूजा?
Next Article लाल रंग के जोड़े में ही क्यों मंडप में आती है दुलहन, जाने वजह!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?