By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों से 443 करोड़ की वसूली का अंतिम नोटिस जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों से 443 करोड़ की वसूली का अंतिम नोटिस जारी
Madhya Pradesh

BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों से 443 करोड़ की वसूली का अंतिम नोटिस जारी

DB News
Last updated: 06/12/2025 12:25 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

बीजेपी विधायक संजय पाठक की कंपनियों पर अनुमति से ज्यादा खनन किए जाने का आरोप, जबलपुर प्रशासन ने 443 करोड़ रुपये की वसूली के लिए डाक के माध्यम से भेजा अंतिम नोटिस

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
बीजेपी विधायक संजय पाठक की कंपनियों पर अनुमति से ज्यादा खनन किए जाने का आरोप, जबलपुर प्रशासन ने 443 करोड़ रुपये की वसूली के लिए डाक के माध्यम से भेजा अंतिम नोटिस5 किलो से ज्यादा वजनी रिपोर्टजवाब नहीं मिला तो शुरू हो सकती है कुर्कीन्यायालय से राहत मिलने पर ही रुक सकती है कार्रवाई

Quarry Jabalpur&Katni News: जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा बीजेपी विधायक संजय पाठक पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है. उनसे जुड़ी खनन कंपनियों पर ओवर माइनिंग का आरोप लगाया है और करीब 443 करोड़ रुपये की रिकवरी निकाली है. इस राशि की वसूली के लिए अंतिम नोटिस डाक रजिस्ट्री के माध्यम से जारी कर दिया गया है. यह नोटिस आनंद माइनिंग, निर्मला मिनरल्स और पेसिफिक एक्सपोर्ट को भेजा गया है. इन सभी कंपनियों पर स्वीकृत सीमा से कई गुना अधिक लौह अयस्क उत्खनन किए जाने का आरोप है. इस मामले में खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी विधानसभा में इस जुर्माने की पुष्टि कर चुके हैं, जिससे राजनीतिक और खनन कारोबार दोनों में हलचल मची हुई है.

5 किलो से ज्यादा वजनी रिपोर्ट

माइनिंग विभाग ने करीब 467 पेज की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है, जिसमें सैटेलाइट इमेज, DGPS मैपिंग और डिस्पैच रजिस्टर की जांच में बड़े पैमाने पर उत्खनन विसंगतियां सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार अनुमत क्षेत्र की तुलना में आठ से दस गुना अधिक उत्खनन कर लिया गया है. इसी आधार पर जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर 10 नवंबर को अंतिम नोटिस जारी किया गया था. उस नोटिस के आधार पर विधायक संजय पाठक की कंपनियों ने जवाब देने के लिए आरोप पत्र की गणना की रिपोर्ट कापी उपलब्ध कराने का पत्र जारी  किया गया था, जिसे माइनिंग विभाग द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है.

जवाब नहीं मिला तो शुरू हो सकती है कुर्की

माइनिंग विभाग के अधिकारियों की मानें तो नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही अगला कदम तय किया जाएगा, लेकिन यदि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी. माइनिंग विभाग जल्द ही RRC जारी करने की भी तैयारी में है. प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर पाई गई अनियमितताओं को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. इस कार्रवाई ने खनन कारोबार से जुड़े कई व्यापारियों में भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि पहली बार सत्तारूढ़ दल के किसी विधायक की कंपनियों पर इतना बड़ा दंड लगाया गया है.

न्यायालय से राहत मिलने पर ही रुक सकती है कार्रवाई

जानकारों का मानना है कि विधायक संजय पाठक को न्यायालय से राहत मिलेगी, तभी कार्रवाई रुक सकती है. इससे पहले प्रशासनिक कार्रवाई रुकना संभव नहीं है. हलांकि अभी तक इस मामले में विधायक चुप्पी साधे हुए हैं. सरकार द्वारा अपने ही पार्टी विधायक के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई करने से यह मामला और भी सुर्खियों में बना हुआ है. अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन आगे की कार्रवाई कितनी तेजी और निष्पक्षता से करता है. यह मामला न सिर्फ राजनीतिक वाद-विवाद का केंद्र बना हुआ है बल्कि प्रदेश में खनन गतिविधियों की निगरानी और नियमन पर भी नए सवाल खड़े कर रहा है.

Source : MEDIA

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsminesMP NEWSquarryQuarry Jabalpur&Katni Newssanjay pathak
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कथावाचक इंद्रेश ने शिप्रा संग लिए सात फेरे
Next Article बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर अयोध्या-मथुरा और वाराणसी में पुलिस अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?