By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ISBT की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन? सब जिम्मेदार मौन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ISBT की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन? सब जिम्मेदार मौन
Madhya Pradesh

ISBT की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन? सब जिम्मेदार मौन

DB News
Last updated: 24/02/2026 1:13 PM
DB News
Share
5 Min Read
आईएसबीटी के अंदर फैली गंदगी..
SHARE

एमपी जबलपुर बस स्टैण्ड के एंट्री पॉइंट पर खुल गए गैराज, सड़क किनारे कचरे का लगा है अंबार,  साफ-सफाई के नाम पर दिखावा कर रहे अधिकारी

Source : DB News Update  

Contents
एमपी जबलपुर बस स्टैण्ड के एंट्री पॉइंट पर खुल गए गैराज, सड़क किनारे कचरे का लगा है अंबार,  साफ-सफाई के नाम पर दिखावा कर रहे अधिकारीसाफ-सफाई करने के बाद सड़क किनारे फेंका जा रहा कचरापुलिस चौकी और कन्ट्रोल रूम की दुर्दशारंगत उड़ी, चाहे जहां हो रहा कब्जाइन बस रूट के यात्रियों का होता है आना-जानाधुलाई सेंटर के रूप में तब्दील होता जा रहा बस स्टैण्ड

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

ISBT Jabalpur News: दीनदयाल चौक स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है? इस पर जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं. कोई कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है, जबकि इस बस स्टैण्ड के एंट्री पॉइंट से लेकर अंदर चप्पे-चप्पे पर अराजक स्थिति देखने को मिल रही है. दूर से आने वाली बसों को अंदर जाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है और जो बसें बाहर जाने के लिए निकलती हैं, वे दीनदयाल चौक पर घंटों जाम में फंस जाती हैं. इतना ही नहीं बस स्टैण्ड के बाहर निकलने वाले जितने भी एग्जिट पॉइंट हैं, जब से बस स्टैण्ड बना है, तभी से उन्हें बंद करके रखा गया है. उन सभी एग्जिट पॉइंट पर गैराज संचालित हैं, वाहनों की धुलाई हो रही है. इतना ही नहीं बस स्टैण्ड के चारों तरफ बसों का सुधार करने वाले मैकेनिक ठीहा जमाए बैठे हैं. आईएसबीटी के इस अराजक माहौल को ठीक करने वाले जिम्मेदार गायब रहते हैं. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आईएसबीटी का धनीधोरी कोई नहीं है. पूरा आईएसबीटी भगवान भरोसे चल रहा है.

साफ-सफाई करने के बाद सड़क किनारे फेंका जा रहा कचरा

आईएसबीटी में स्वच्छता के मापदण्डों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. जिस आधुनिक बस अड्डे में 24 घंटे सातों दिन साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण होना चाहिए, वहां झाड़ू कभी कभार ही लगती है और यदि लगाई भी जाती होगी तो उसका कचरा बस स्टैण्ड के अंदर वाली सड़क के किनारे फेंक दिया जाता है. जब भी तेज हवा चलती है, वही कचरा बस स्टैण्ड के अंदर तक दोबारा पहुंच जाता है. अब सवाल यह उठता है कि बस स्टैण्ड के नजदीक कठौंदा प्लांट है, जब बस स्टैण्ड का कचरा कठौंदा तक नहीं पहुंच पा रहा है तो फिर शहर के कचरे का निस्तारण कैसे किया जाता होगा? इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

पुलिस चौकी और कन्ट्रोल रूम की दुर्दशा

बस स्टैण्ड में सुरक्षा के लिहाज से अलग से पुलिस चौकी और बसों की निगरानी के लिए कन्ट्रोल रूम का निर्माण कराया गया था, लेकिन बस स्टैण्ड की पुलिस चौकी पर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है और अब पुलिस चौकी के हालात इतने बद्तर हो चुके हैं कि कोई पुलिसकर्मी चाहते हुए भी उसमें बैठना पसंद नहीं करेगा. आखिरकार टैक्स रूप में जमा होने वाली जनता की गाढ़ी कमाई से हुए निर्माण की दुर्दशा के पीछे किसका हाथ है? यह जांच का विषय है, क्योंकि बस स्टैण्ड के निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे. रखरखाव में भी पैसा लगातार खर्च किया जा रहा है.

रंगत उड़ी, चाहे जहां हो रहा कब्जा

जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा 25 एकड़ में आधुनिक बस अड्डा तैयार कराया गया, जिसका उद्घाटन 2016 में किया गया था. तब से आज तक इस बस स्टैण्ड में रंग-रोगन नहीं कराया गया, बस स्टैण्ड की रंगत उड़ चुकी है. इतने लंबे अंतराल में हजारों बसों का आवागमन हो चुका होगा, जिनसे जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड द्वारा वसूली भी हुई होगी. वसूली गई राशि इस बस स्टैण्ड के रंग-रोगन में क्यों खर्च नहीं की जा रही है? यह समझ से परे है. जबकि बस स्टैण्ड में एमपी, यूपी, महाराष्ट्र तक के यात्रियों का आना जाना होता है.

इन बस रूट के यात्रियों का होता है आना-जाना

आईएसबीटी में भोपाल, इंदौर, नागपुर, रीवा और रायपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, कटनी, सतना, सीधी, सिंगरौली, नरसिंहपुर, सिवनी जैसे प्रमुख शहरों से बसों की आवाजाही होती है. यहां पर इन बसों के लिए न तो पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है और न ही फूड स्टॉल की ठीकठाक सुविधा है. यात्रियों को रुकने के लिए भी भटकना पड़ रहा है.

धुलाई सेंटर के रूप में तब्दील होता जा रहा बस स्टैण्ड

आईएसबीटी के चारों तरफ गंदगी और गैराज खोलते जा रहे हैं और आईएसबीटी के चारों तरफ धुलाई सेंटर खोले गए हैं, जहां बसों की धुलाई की जा रही है. गंदगी के बीच बसों की धुलाई का पानी फैलने से मच्छर पनप रहे हैं. यात्रियों के बैठना मुश्किल हाे रहा है. दूर-दराज से आने वाले यात्री भी बस स्टैण्ड की गंदगी देखकर आईएसबीटी के अंदर जाने से कतरा रहे हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateISBT Jabalpur NewsJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और हाथी पर करेंगी प्रस्थान, जानें किसका करेंगी कल्याण?
Next Article 2026 होगा ‘कृषक कल्याण वर्ष’, कृषि मंथन से निकलेगा अमृत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?