By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लक्ष्मी जयंती 2026 में कब है, क्या चंद्र ग्रहण का पड़ेगा असर?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > लक्ष्मी जयंती 2026 में कब है, क्या चंद्र ग्रहण का पड़ेगा असर?
Religion

लक्ष्मी जयंती 2026 में कब है, क्या चंद्र ग्रहण का पड़ेगा असर?

DB News
Last updated: 09/09/2026 1:05 PM
DB News
Share
6 Min Read
Lakshmi Jayanti 2026
SHARE

फाल्गुन पूर्णिमा को लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है. लेकिन इस साल 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. आइए जानते हैं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा कब और कैसे करें.

Source : DB News Update  

Contents
फाल्गुन पूर्णिमा को लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है. लेकिन इस साल 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. आइए जानते हैं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा कब और कैसे करें.3 मार्च 2026 को लक्ष्मी जयंतीलक्ष्मी जयंती पर चंद्र ग्रहण का प्रभावलक्ष्मी जयंती की पूजा पर चंद्र ग्रहण का प्रभावलक्ष्मी जयंती की पूजा विधि।। लक्ष्मी की आरती।। (Laxmi Mata Aarti)

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Lakshmi Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में धन की देवी “मां लक्ष्मी’’ के जन्म दिवस को ही लक्ष्मी जयंती के रूप में मनाई जाती है. सनातन धर्म के वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है. वेदों में मान्यता है कि इसी दिन क्षीर सागर के विशाल मंथन के समय मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं. विशेषकर दक्षिण भारत के राज्यों में लक्ष्मी जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और आरती करने का विशेष महत्व है.

3 मार्च 2026 को लक्ष्मी जयंती

लक्ष्मी जयंती 2026 में 3 मार्च को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि 2 मार्च शाम 5:55 से शुरू हो जाएगी और 3 मार्च शाम 05:07 तक रहेगी. उदया तिथि के मुताबिक 3 मार्च को ही लक्ष्मी जयंती है. इस दिन पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

लक्ष्मी जयंती पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

लक्ष्मी जयंती के दिन भक्त लक्ष्मी होम (हवन) का आयोजन करते हैं, विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं. लेकिन इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) भी लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, जिसमें पूजा पाठ समेत सभी धार्मिक अनुष्ठान वर्जित माने जाते हैं. ऐसे में लक्ष्मी जयंती की पूजा पर भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा. अब भक्तों के बीच यह समस्या है की लक्ष्मी जयंती की पूजा कब और कैसे करें?

लक्ष्मी जयंती की पूजा पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

भारतीय समय अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत 3 मार्च को दोपहर 3:20 पर शुरू हो जाएगी और शाम 6:47 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा. वहीं भारत में दिखाई देने के कारण चंद्र ग्रहण का सूतक भी माना जाएगा. भारत में सूतक की शुरुआत 3 मार्च सुबह 6:20 से ही शुरू हो जाएगी. ऐसे में यदि आप श्री लक्ष्मी जयंती पर पूजा अर्चना कर रहे हैं तो सूतक लगने से पूर्व यानी सुबह 6:00 बजे तक कर लें. इसके अलावा सूतक खत्म होने के बाद यानी शाम 7:00 बजे के करीब भी पूजा कर सकते हैं. ग्रहण के दौरान उपवास रहकर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप और ध्यान किया जा सकता है.

लक्ष्मी जयंती की पूजा विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें.
  • पूजा स्थल पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें.
  • कलश में जल, सुपारी, सिक्का, अक्षत और आम के पत्ते डालें और ऊपर नारियल रखें.
  • पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके बैठ जाएं और व्रत-पूजा का संकल्प लें.
  • देवी लक्ष्मी को कुमकुम, सिंदूर, कमल के फूल, फल, भोग (लड्डू खीर) आदि अर्पित कर धूप-दीप जलाएं.
  • आखिर में मां लक्ष्मी की आरती करें. इस दिन शहद में डूबे कमल के फूल देवी को अर्पित करना शुभ माना जाता है.

।। लक्ष्मी की आरती।। (Laxmi Mata Aarti)

ॐ जय लक्ष्मी माता,

मैया जय लक्ष्मी माता ।

तुमको निसदिन सेवत,

हर विष्णु विधाता ॥

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,

तुम ही जग माता ।

सूर्य चद्रंमा ध्यावत,

नारद ऋषि गाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

दुर्गा रुप निरंजनि,

सुख-संपत्ति दाता ।

जो कोई तुमको ध्याता,

ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम ही पाताल निवासनी,

तुम ही शुभदाता ।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी,

भव निधि की त्राता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

जिस घर तुम रहती हो,

ताँहि में हैं सद्‍गुण आता ।

सब सभंव हो जाता,

मन नहीं घबराता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम बिन यज्ञ ना होता,

वस्त्र न कोई पाता ।

खान पान का वैभव,

सब तुमसे आता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

शुभ गुण मंदिर सुंदर,

क्षीरोदधि जाता ।

रत्न चतुर्दश तुम बिन,

कोई नहीं पाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

महालक्ष्मी जी की आरती,

जो कोई नर गाता ।

उँर आंनद समाता,

पाप उतर जाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,

मैया जय लक्ष्मी माता ।

तुमको निसदिन सेवत,

हर विष्णु विधाता ॥

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsLakshmi Jayanti 2026MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें
Next Article होली, ईद, नवरात्र, रामनवमी और महावीर जयंती शांति से मनायें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?