By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: छत्तीसगढ़ के एक गांव में घुसकर नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Chhattisgarh > छत्तीसगढ़ के एक गांव में घुसकर नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के एक गांव में घुसकर नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या

DB News
Last updated: 04/04/2026 12:16 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

नक्शलियों को देखती रह गई भीड़, जान से मारने की मिल चुकी थी धमकी, भंडारी मारुड़बाका गांव के रहने वाले थे तथा वर्तमान में बीजापुर में रह रहे थे.

Source : DB News Update

Contents
नक्शलियों को देखती रह गई भीड़, जान से मारने की मिल चुकी थी धमकी, भंडारी मारुड़बाका गांव के रहने वाले थे तथा वर्तमान में बीजापुर में रह रहे थे.गांव में घुसकर की हत्यास्थानीय लोगों से हो रही है पूछताछस्थानीय लोगों से पुलिस कर रही है पूछताछपहले भी नक्सलियों ने दी थी धमकीनक्सल विरोधी अभियानछत्तीसगढ़ में नक्सलियों का एनकाउंटर

By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी

CG. Bijapur News: छत्तीसगढ़ की नक्शल समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन नक्सलियों द्वारा किसी न किसी को मौत के घाट उतारा जा रहा है. अभी हाल ही  में नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने शनिवार को कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. कांग्रेस के एक स्थानीय नेता और पूर्व उपसरपंच तिरुपति भंडारी की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. हत्या की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

गांव में घुसकर की हत्या

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तिरुपति भंडारी की हत्या धारदार हथियार से की गई है. अधिकारियों ने बताया कि उसूर गांव में नक्सलियों ने तिरुपति भंडारी की हत्या की है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग चार बजे कुछ हथियारबंद लोग उसूर गांव पहुंचे और वहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान में चावल बांटने के दौरान तिरुपति भंडारी की हत्या कर दी. इस प्रकार की वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोग डरे सहमे हैं. इन पर किसी का जोर भी नहीं चल रहा है.

स्थानीय लोगों से हो रही है पूछताछ

अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि भंडारी मारुड़बाका गांव के रहने वाले थे तथा वर्तमान में बीजापुर में रह रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसके बाद उनका शव परिजनों को सौंपा जाएगा. लेकिन उनकी यह मौत कई सवालों को जन्म देकर जा रही है.

स्थानीय लोगों से पुलिस कर रही है पूछताछ

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि भंडारी मारुड़बाका गांव के रहने वाले थे, लेकिन कई दिनों से  बीजापुर में रह रहे थे. जहां उनकी हत्या हुई है. अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

पहले भी नक्सलियों ने दी थी धमकी

स्थानीय लोगों ने बताया कि नक्सलियों ने तिरुपति भंडारी को पहले भी धमकी दी थी. बीजापुर समेत सात जिलों वाले नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में जनवरी 2023 से अप्रैल 2024 के बीच अलग-अलग घटनाओं में नौ भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी. इन हत्याओं का जिम्मेदार कौन है? और नक्सली क्यों हत्या कर रहे हैं? सरकार इस पर कड़ा एक्शन क्यों नहीं ले रही है? ऐसे  कई सवाल इस घटना के बाद से किए जा रहे हैं.

नक्सल विरोधी अभियान

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है. नक्सल विरोधी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. शनिवार को नारायणपुर में नक्सलियों के बारूंदी सुरंग की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद भी नक्शलबाद  को खत्म नहीं हो पा रहे हैं. इन पर कड़े एक्शन के साथ आधुनिक हथियारों से लैस होकर कार्रवाई करने की जरूरत है. तभी ऐसी वारदात पर लगाम लग सकती है.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ पुलिस का कहना है कि 4 अक्तूबर को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 38 नक्सली मारे गए थे. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के शवों को बरामद किया गया था. वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों ने ये स्वीकार किया है कि उनके केवल 7 नक्सली ही मारे गए हैं. जबकि अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में 38 नक्सली मारे गए थे. साथ ही मारे गए सभी 38 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है. इन्हें भी अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है.

You Might Also Like

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया

‘ डरावना हुआ ट्रेन का सफर…’ बिलासपुर और मिर्जापुर ट्रेन हादसे से लोग सहमे!

‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा

3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article दिवाली से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश, बम ब्लास्ट से रोहिणी क्षेत्र में दहशत
Next Article महाराष्ट्र में बीजेपी ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, फडणवीस-बावनकुले को मिला टिकट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?