अनंत चतुर्दशी के दिन 6 सितंबर को गणपति विसर्जन किया जाएगा. इस दौरान किया छोटा सा उपाय आपको बप्पा का आशीर्वाद दिला सकता है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Ganpati Visarjan 2025: भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 27 अगस्त को गणपति स्थापना की गई. गणेश उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलेगा. इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन जलाशय में बप्पा का विसर्जन कर दिया जाएगा. इस साल गणपति विसर्जन 6 सितंबर 2025 को है. गणपति उत्सव के दौरान 10 दिनों तक पूजा-पाठ और मंत्र जाप, यज्ञ आदि भक्त करते हैं. लेकिन बप्पा का विसर्जन बड़े उत्साह से किया जाता है. क्योंकि इस उत्सव का अंतिम और महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसे भक्त बड़े ही श्रद्धा, प्रेम और भक्ति भाव से करते हैं.
कब है गणपति विसर्जन?
6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन करने के बाद भक्त उसे नदी, तालाब या किसी जलाशय में विसर्जित करते हैं. गणपति विसर्जन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं हैं. इन्हीं मान्यताओं में एक गणपति विसर्जन के समय किए जाने वाले उपाय भी शामिल हैं. मान्यता है कि इन उपायों से बप्पा का आशीर्वाद पूरे सालभर प्राप्त होता है और बप्पा अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं.
बता दें कि, कुछ लोग घर में गणपति की स्थापना करते हैं और वे 10 दिनों के बजाय डेढ़, तीन, पांच या सात दिनों में भी बप्पा का विसर्जन कर देते हैं. अगर आप इन दिनों में बप्पा का विसर्जन कर रहे हैं तब भी इस उपाय को कर सकते हैं. इस उपाय को करने से भगवान गणेश के साथ ही कुंडली में बुध ग्रह भी मजबूत होता है.
गणपति विसर्जन पर करें ये उपाय
- अभी गणपति उत्सव चल रहा है. इन दिनों में भगवान को लगातार लाल रंग का फूल चढ़ाएं. इस उपाय को करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है.
- बप्पा की विदाई करने से पहले एक साथ चार नारियल बांध लें और इसकी माला बनाकर भगवान को अर्पित कर दें. इस उपाय को करने से सारे बिगड़े कार्य बनने लगते हैं.
- समस्याओं से समाधान के लिए गणेश उत्सव के दौरान या विसर्जन के दिन हाथी को हरा चारा खिलाएं.
- गणपति विसर्जन के दिन कच्चे रेशम धागे की सात गांठें बांध लें. इसके बाद जय गणेश काटो कलेश मंत्र का जाप करें और इस धागे को अपने पास रखें.
- जब भी किसी कार्य के लिए जाएं तो इसे अपने साथ लेकर जाएं. इससे सफलता मिलेगी.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

