By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लोकसभा में कार्यवाही हंगामे के चलते स्थगित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > लोकसभा में कार्यवाही हंगामे के चलते स्थगित
NationalPolitics

लोकसभा में कार्यवाही हंगामे के चलते स्थगित

DB News
Last updated: 12/03/2026 11:41 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

 

हंगामा के चलते लोक सभा स्थगित हुई, जिसका असर राज्यसभा पर भी पड़ा, संसद सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार (28 जून) को NEET मुद्दे के चलते दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ

Source : DB News Update  

Contents
 हंगामा के चलते लोक सभा स्थगित हुई, जिसका असर राज्यसभा पर भी पड़ा, संसद सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार (28 जून) को NEET मुद्दे के चलते दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ 3 जुलाई को चर्चा का जवाब दे सकते हैं मोदीजब भी वे (कांग्रेस) सत्ता में आए संविधान खतरे में था-सुधांशु2026 में भी हंगामें के साथ बजट सत्र को खत्म करने की तैयारीओम बिरला को पद से हटाने का लाया गया प्रस्तावडिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने की परंपराअविश्वास प्रस्ताव के बीच गर्माया डिप्टी स्पीकर नियुक्त न करने का मुद्दा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Lok Sabha News: संसद सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार (28 जून) को NEET मुद्दे के चलते दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ. लोकसभा में कार्यवाही हंगामे के चलते 1 जुलाई 2024 तक स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में कार्यवाही रुक-रुककर चलती रही. इस बीच NEET मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस सांसद फूलाे देवी नेताम को चक्कर आ गया. उन्हें संसद से RML हॉस्पिटल ले जाया गया.

लोकसभा में जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं पीएम से रिक्वेस्ट करता हूं कि NEET मामले पर रिस्पेक्टफुली चर्चा करें. देश के युवा घबराए हुए हैं. उन्हें नहीं पता क्या होने वाला है. संसद से यह मैसेज जाना चाहिए कि सरकार और विपक्ष उनकी चिंताओं को लेकर एक साथ हैं.

 3 जुलाई को चर्चा का जवाब दे सकते हैं मोदी

24 जून से शुरू हुआ संसद का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा. राज्य सभा में पीएम मोदी 3 जुलाई को चर्चा का जवाब दे सकते हैं.

जब भी वे (कांग्रेस) सत्ता में आए संविधान खतरे में था-सुधांशु

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- बात सिर्फ आपातकाल की नहीं है. मैं याद दिलाना चाहता हूं कि जब भी वे सत्ता में आए, संविधान खतरे में था. जब राजीव गांधी सत्ता में आए, तो सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला दिया और वो फैसला शरिया के खिलाफ लग रहा था, तब इस देश की संसद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को रोक दिया और शरिया को संविधान से ऊपर रख दिया था”

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, सरकार का बचाव करने आए. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक पर जांच चल रही है. इसलिए संसद में इस पर बहस नहीं करनी चाहिए.

2026 में भी हंगामें के साथ बजट सत्र को खत्म करने की तैयारी

संसद के बजट सत्र चल रहा है. लोकसभा में विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्ष ने ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना है, ‘मोदी सरकार सेम-सेम’, ’वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए जा रहे हैं. चुनाव आयोग पर वोट की दलाली करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई. लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के विरुद्ध विपक्ष के ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ पर चर्चा हो रही है. विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध भी ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ लाने की तैयारी की जा रह है. ऐसे तमाम मुद्दों पर बहस के बाद संसद सत्र खत्म हो जाएगा और जनता के पक्ष पर क्या निर्णय आएगा? कुछ कहा नहीं जा सकताा है.

ओम बिरला को पद से हटाने का लाया गया प्रस्ताव

लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष स्पीकर ओम बिरला को पद हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. 50 से ज्यादा सांसदों ने पक्ष में वोट किया है. इसके बाद पीठासीन ने प्रस्ताव पेश करने की परमिशन दे दी. अब इस प्रस्ताव पर 10 घंटे चर्चा चल रही है. विपक्ष ने ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने का आरोप लगाया है.

कार्यवाही के दौरान कांग्रेस ने स्पीकर की गैर-मौजूदगी में डिप्टी स्पीकर के नियुक्त ना करने पर सवाल उठाए. कहा कि चेयर पर बैठे पीठासीन जगदंबिका पाल कैसे इस दौरान कार्यवाही चला सकते हैं. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि देश का नेतृत्व कमकोर और बुजदिल है.

डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने की परंपरा

डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने की परंपरा रही है. 16वीं लोकसभा में NDA में शामिल रहे अन्नाद्रमुक के थंबीदुरई को यह पद दिया गया था, जबकि, 17वीं और 18वीं लोकसभा में किसी को भी डिप्टी स्पीकर नहीं बनाया गया.

अविश्वास प्रस्ताव के बीच गर्माया डिप्टी स्पीकर नियुक्त न करने का मुद्दा

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान एक बार फिर डिप्टी स्पीकर नियुक्त न किए जाने का मुद्दा गर्माया हुआ है. दो साल पहले भी यह मामला उठा था, जब ओम बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था. सरकार डिप्टी स्पीकर चुनाव क्यों नहीं करा रही? इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि 17वीं लोकसभा (2019-2024) में केंद्र की भाजपा सरकार के पास 303 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत था, जिसके कारण सरकार को विपक्ष के साथ समझौता करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई. विपक्षी नेताओं के मुताबिक सरकार ने जानबूझकर यह पद खाली रखा. क्योंकि इसे विपक्ष को देना पड़ता, विशेष रूप से कांग्रेस को जो सरकार की प्राथमिकता नहीं थी.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कश्मीर राग अलापने पर पाक को दिखाया आईना
Next Article हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से 5 महीने बाद जमानत मिली, जेल से बाहर आए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?