By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: NCP के नेता का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम सहित 6 की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > NCP के नेता का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम सहित 6 की मौत
MaharashtraNational

NCP के नेता का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम सहित 6 की मौत

DB News
Last updated: 28/01/2026 12:27 PM
DB News
Share
6 Min Read
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन
SHARE

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से दिल्ली तक शोक, पीएम मोदी-अमित शाह ने CM से ली जानकारी.

Source : MEDIA

Contents
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से दिल्ली तक शोक, पीएम मोदी-अमित शाह ने CM से ली जानकारी.सभाओं को संबोधित करने वाले थे डिप्टी सीएमअजित पवार की महाराष्ट्र की राजनीति में पॉवरकैसे राजनीति में रखा कदम?सीएम बनने की ख्वाहिश रह गई अधूरीकैसा रहा अजीत पवार का राजनीति सफरडकैतों से मुठभेड़ में भाई की मौतपीएम और अमित शाह ने सीएम फणवीश से जानकारी ली

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम का प्लेन क्रैश हो गया. जिससे उनकी और 5 अन्य लोगों की मौत हो गई है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार यह विमान सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुआ था और इसे 8:50 बजे बारामती एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले, सुबह 8:48 बजे प्लेन क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि लियर जेट 45 विमान (VT-SSK) जब बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह रनवे से फिसल गया और हादसे के बाद उसमें आग लग गई. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी इसकी पुष्टि की है कि विमान में कुल 6 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई है.

सभाओं को संबोधित करने वाले थे डिप्टी सीएम

महाराष्ट के डिप्टी सीएम अजित पवार जिले में चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे. बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बारामती तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव प्रचार के तहत कई सभाओं को संबोधित करने वाले थे.

मीडिया को बारामती एयरपोर्ट के मैनेजर शिवाजी तावड़े ने बताया कि ‘विमान VT-SSK लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह रनवे से किनारे चला गया और टकराते ही उसमें विस्फोट हो गया. यह विमान मुंबई से चार्टर किया गया लियर जेट 45 था.’

अजित पवार की महाराष्ट्र की राजनीति में पॉवर

डिप्टी सीएम अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता थे. जिनका पॉवर महाराष्ट्र की राजनीति में था और वे इस समय महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद भी संभाल रहे थे. वह एनसीपी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे थे. पिछले साल अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से अलग होकर भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया था.

कैसे राजनीति में रखा कदम?

अहमदनगर जिले के राहुरी तालुका के देवलाली प्रवारा में अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था. उन्होंने हाई-स्कूल और कॉलेज स्तर पर पढ़ाई महाराष्ट्र में की थी. मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि, उन्होंने अपनी प्राथमिक और आगे की पढ़ाई देवलाली देओलाली प्रवारा और बारामती में पूरी की थी. उन्होंने बीकॉम (B.Com) की डिग्री शिवाजी यूनिवर्सिटी से हासिल की और इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा.

अगर अजित पवार अपने पिता के रास्ते पर चलते, तो वह बॉलीवुड में भी पहचान बना सकते थे. उनके पिता अनंतराव पवार मशहूर फिल्म निर्देशक वी. शांताराम के साथ ‘राजकमल स्टूडियो’ में काम करते थे, लेकिन अजित ने अपने चाचा शरद पवार की तरह राजनीति को अपना रास्ता चुना.

सीएम बनने की ख्वाहिश रह गई अधूरी

अजित पवार की ख्वाहिश एक बार महाराष्ट्र का सीएम बनने की थी, अजीत पवार को लोग ‘दादा’ के नाम से पुकारते थे. वे साफ-साफ बोलने वाले नेता माने जाते थे. माना जाता है कि उनकी नजर हमेशा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रही. 2009 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने से वह नाराज हो गए थे, लेकिन दिसंबर 2010 में उन्होंने छगन भुजबल की जगह यह पद हासिल कर लिया. उन्होंने कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की खुलकर आलोचना भी की थी.

कैसा रहा अजीत पवार का राजनीति सफर

अजित पवार ने राजनीति की शुरुआत गन्ना सहकारी समितियों के जरिए की. 1991 में वह बारामती से सांसद चुने गए, लेकिन छह महीने बाद ही उन्होंने सांसद पद छोड़ दिया, क्योंकि शरद पवार उस समय रक्षा मंत्री बने थे. इसके बाद अजित ने विधानसभा चुनाव जीता और राज्य की राजनीति में सक्रिय हो गए. जब शरद पवार मुख्यमंत्री बने, तब अजित पवार को अलग-अलग विभागों में राज्य मंत्री बनाया गया.

डकैतों से मुठभेड़ में भाई की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरद पवार के बड़े भाई वसंतराव पवार की मौत गन्ने की फसल लूटने आए डकैतों से मुठभेड़ में हुई थी. काटेवाडी के पादरे इलाके में आज भी उनका स्मारक मौजूद है.

पीएम और अमित शाह ने सीएम फणवीश से जानकारी ली

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के प्लेन क्रैश की जानकारी पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फणवीश से जानकारी ली है और अजीत पवार के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है. इसके अलावा महाराष्ट्र के अन्य नेताओं ने भी अजीत पवार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है और शोक संवेदना जाहिर की है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Ajit PawarAjit Pawar Death in Plane CrashBaramati Plane CrashDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePlane Crash
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के साथ टोरेंट, अदाणी और हिन्दुस्थान थर्मल का हुआ MOU
Next Article प्रभावशाली व्यक्ति तक न पहुंच जाए आंच, इस कारण बोगस कर्मचारियों की नहीं हो रही जांच!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?