By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: खरमास क्यों है अशुभ, जानें क्या करें, क्या नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > खरमास क्यों है अशुभ, जानें क्या करें, क्या नहीं
Religion

खरमास क्यों है अशुभ, जानें क्या करें, क्या नहीं

DB News
Last updated: 12/03/2026 11:11 PM
DB News
Share
5 Min Read
खरमास शुरू हो रहे हैं रहें सतर्क
SHARE

2026 में खरमास 15 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेंगे. खरमास को ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है. शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.

Source : DB News Update  

Contents
2026 में खरमास 15 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेंगे. खरमास को ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है. शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.33 दिन का रहेगा खरमास15 मार्च से होगा खरमास प्रारंभक्यों हैं मांगलिक कार्य करना वर्जितक्यों बंद होते हैं शुभ कार्य करनाइन बातों का रखें ध्यान

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Kharmas 2026: हिंदू धर्म के अनुसार मांगलिक कार्य करने वालों के लिए 33 दिन शुभ नहीं हैं. क्योंकि इन्हीं दिनों खरमास खरमास (मलमास) का महीना पड़ रहा है. मलमास 15 मार्च से शुरू होगा और 13 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा. इन दिनों ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. साथ ही नया घर या नया वाहन आदि खरीदना भी वर्जित होता है. ज्योतिष गणना के अनुसार ऐसी मान्यता है कि मलमास माह में सूर्य की गति धीमी हो जाती है. जिस कारण कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होते हैं.

इसी कारण शास्त्रों में खरमास महीने को शुभ नहीं माना गया है. इस अवधि में मांगलिक कार्य करने में प्रतिबंध है. साथ ही इस दौरान कोई भी शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. यदि कोई हठधर्मिता करता है तो उसका वह खुद भोग करता है.

33 दिन का रहेगा खरमास

हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास पूरे एक माह का रहता है. 14 मार्च की अर्द्धरात्रि में सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा, जो 13 अप्रैल 2026 को मेष संक्रांति के दिन समाप्त होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव के एक राशि से दूसरे राशि में स्थान बदलने की प्रक्रिया को संक्रांति कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे एक वर्ष में दो बार ऐसा मौका आता है. जब खरमास लगता है. एक खरमास मध्य मार्च से मध्य अप्रैल के बीच और दूसरा खरमास मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी तक होता है.

15 मार्च से होगा खरमास प्रारंभ

पंचांग के अनुसार, राशि चक्र की अंतिम राशि मीन है और जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करता है तो खरमास माना जाता है. 14 मार्च की अर्द्धरात्रि में सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी. सूर्य देव 13 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे. इस अवधि में खरमास रहेगा. यानि 15 मार्च से प्रारंभ हो रहे खरमास का समापन 13 अप्रैल को होगा.

क्यों हैं मांगलिक कार्य करना वर्जित

धार्मिक और ज्योतिष गणना के अनुसार, खरमास को शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए इस माह के दौरान कोई भी शुभ, मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है. इस दौरान हिंदू धर्म में बताए गए संस्कार, जैसे मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत, नामकरण, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नए व्यापार का आरंभ, वधू प्रवेश, सगाई, विवाह आदि कोई भी कार्य नहीं किया जाता है.

क्यों बंद होते हैं शुभ कार्य करना

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गुरु देव बृहस्पति धनु राशि के स्वामी हैं. बृहस्पति का अपनी ही राशि में प्रवेश इंसान के लिए अच्छा नहीं होता है. ऐसा होने पर लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर पड़ जाता है. इस राशि में सूर्य के कमजोर होने कारण इसे मलमास कहते हैं. ऐसा कहा जाता है कि खरमास में सूर्य का स्वभाव उग्र हो जाता है. सूर्य के कमजोर स्थिति में होने की वजह से इस महीने शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • खरमास में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य करना वर्जित हैं.
  • खरमास में यदि विवाह किया जाता है तो भावनात्मक और शारीरिक सुख दोनों नहीं मिलते हैं.
  • खरमास में मकान का निर्माण या संपत्ति की खरीदारी नहीं करना चाहिएङ
  • मलमास में बनाए गए मकान आमतौर पर कमजोर होते हैं और उनसे निवास का सुख नहीं मिल पाता है.
  • खरमास में नया कार्य या व्यापार शुरू न करें.
  • मलमास में शुरू किए गए व्यापार में शुभ फलों के प्राप्ति नहीं होती है.  
  • खरमास में द्विरागमन, कर्णवेध और मुंडन जैसे कार्य भी वर्जित होते हैं.
  • इस अवधि के किए गए कार्यों से रिश्तों के खराब होने की संभावना होती है.
  • खरमास में धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए.
  • खरमास के केवल प्रतिदिन किए जाने वाले अनुष्ठान मान्य हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsKharmas 2026MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रसोई गैस सिलेण्डर में मुनाफाखोरी शुरू, 919.50 रुपये का सिलेंडर 1500 में बिकने लगा
Next Article मां दुर्गा को प्रिय वस्तु व कन्या पूजन से क्या मिलता है फल ? जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?