By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: तमिलनाडु CM का एक्शन, 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > तमिलनाडु CM का एक्शन, 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान
National

तमिलनाडु CM का एक्शन, 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान

DB News
Last updated: 11/05/2026 12:46 AM
DB News
Share
6 Min Read
तमिलनाडु काे मिला नया सीएम
SHARE

टीवीके चीफ थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, इसके बाद राष्ट्रगान जन गन मन और अंत में राज्य का आधिकारिक गीत तमिल थाई वाझथु तीनों गाए गए.

Source : MEDIA

Contents
टीवीके चीफ थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, इसके बाद राष्ट्रगान जन गन मन और अंत में राज्य का आधिकारिक गीत तमिल थाई वाझथु तीनों गाए गए.राष्ट्रीय गीत और वंदे मातरम् गीत रहा खासशपथ ग्रहण में राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और राज्यकीय गीत तीनों गाए गएकेंद्र ने जवाहरलाल नेहरू पर राष्ट्रीय गीत के अनुच्छेदों का हटाने का लगाया था आरोपबंगाल शपथ ग्रहण में नहीं हुआ इस नियम का पालनआखिर चुनाव परिणामों के बाद से क्या हुआ?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Tamil Nadu Vijay Government: तमिलनाडु में नई पार्टी का एक्शन शुरू हो गया है और जनता से किया गया वादा पूरा करने की पहली घोषणा पर अमल होता दिख रहा है. यहां विधानसभा चुनाव 2026 जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को नई सरकार बनाने का मौका मिला और उन्होंने जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान कर दिया. यहां बतादें कि टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार (10 मई, 2026) को शपथ ग्रहण कर लिया है. थलपति विजय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के भव्य समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक और प्रशंसक शामिल हुए और इस अवसर पर सभी ने उन्हें बधाई दी.

राष्ट्रीय गीत और वंदे मातरम् गीत रहा खास

शपथ ग्रहण समारोह की सबसे खास बात यह रही कि शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण के साथ गाया गया और अंत में राज्य का आधिकारिक गीत ‘तमिल थाई वाझथु’ का गायन हुआ. दरअसल, इस वंदे मातरम् गीता का गायन करके नई सरकार टीवीके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक मैसेज दिया है. क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि किसी भी औपचारिक और सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का पूर्ण संस्करण गाया जाना अनिवार्य है.

शपथ ग्रहण में राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और राज्यकीय गीत तीनों गाए गए

टीवीके चीफ सी. जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण से पहले समारोह की शुरुआत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, इसके बाद राष्ट्रगान जन गन मन और अंत में राज्य का आधिकारिक गीत तमिल थाई वाझथु तीनों गाए गए. इसके बाद थलपति विजय ने औपचारिक रूप में मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया.

केंद्र ने जवाहरलाल नेहरू पर राष्ट्रीय गीत के अनुच्छेदों का हटाने का लगाया था आरोप

उल्लेखनीय है कि थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंच पर उनके बगल में खड़े थे. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की तरफ से लगाए गए उन आरोपों की कड़ी आलोचना की, जिसमें यह कहा गया था कि जवाहरलाल नेहरू के शासनकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने सांप्रदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के कुछ अनुच्छेदों को हटा दिया था.

बंगाल शपथ ग्रहण में नहीं हुआ इस नियम का पालन

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर जोर देने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (9 मई, 2026) को पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाया और उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण एक ऐतिहासिक आयोजन था, क्योंकि यह पहली बार था जब राज्य में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार सरकार बन रही थी. इस मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे थे, लेकिन फिर भी कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम का पाठ नहीं किया गया.

आखिर चुनाव परिणामों के बाद से क्या हुआ?

चुनाव परिणाम जैसे ही 4 मई को आए, तमिलनाडु का सियासत में बदलाव आ गया. विजय की टीवीके ने 108 सीटें जीतीं. सबसे बड़ी पार्टी बनी. हालांकि, टीवीके बहुमत के आंकड़े से पिछड़ गई. ऐसे में उसे गठबंधन के लिए अन्य सहयोगी पार्टियों की जरूरत पड़ी.

अगले कुछ वक्त में दूसरी पार्टियों के साथ संभावित गठबंधन को लेकर बातचीत हुई. इसमें कांग्रेस ने पांच विधायकों के समर्थन का प्रस्ताव रखा. इसके बाद सीपीआई और सीपीआईएम ने काफी उठापटक के बाद समर्थन दे दिया. इसके बाद शनिवार को IUML और वीसीके का समर्थन भी टीवीके को मिल गया.

सरकार बनाने के लिए 4 बार राज्यपाल से मुलाकात करनी पड़ी

सरकार बनाने का दावा लेकर विजय ने 4 बार राज्यपाल से मुलाकात की. लेकिन राज्यपाल ने उन्हें आंकड़े जुटाने का कहकर वापस भेज दिया. अब विजय फिल्मी सितारों की दुनिया से निकलकर राजनीतिक सुपरस्टार के तौर पर दुनिया और तमिलनाडु के उभरे हैं. अगर विजय यह सबकुछ उठापटक नहीं करते तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लग जाता.

विजय का जन्म साल 1974 में हुआ था. उन्होंने 1992 में फिल्म नालैया थीरपू से अपने करियर की शुरुआत की. उन्हें एक लवर बॉय के तौर पर काफी सफलता मिली. यही उनकी पहचान बन गया. साल 2024 में उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़कर राजनीति में कदम रखा.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateMP NEWSTamil NaduTamil Nadu Vijay GovernmentThalapathy VijayTVKVande Mataram
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘एक साल तक न खरीदें सोना’ और पेट्रोल-डीजल खर्च पर लगाम लगाएं, PM मोदी की अपील
Next Article जन्माष्टमी 2026 में कब है ? नोट कर लें तारीख, जानें पूजा मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?