By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अमेरिका चुनाव से पहले बैलेट बॉक्स फूंके, सैकड़ों बैलेट पेपर जलकर राख
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > अमेरिका चुनाव से पहले बैलेट बॉक्स फूंके, सैकड़ों बैलेट पेपर जलकर राख
International

अमेरिका चुनाव से पहले बैलेट बॉक्स फूंके, सैकड़ों बैलेट पेपर जलकर राख

DB News
Last updated: 25/04/2026 12:04 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

चुनाव अधिकारी CCTV फुटेज जरिए इसका पता लगाने की कोशिश में जुटे, इसी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मारने की दो बार कोशिश हुई.

Source : MEDIA

Contents
चुनाव अधिकारी CCTV फुटेज जरिए इसका पता लगाने की कोशिश में जुटे, इसी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मारने की दो बार कोशिश हुई.मौके पर पहुंची टीम‘लोकतंत्र पर सीधा हमला’अमेरिकी प्रशासन ने वोटर्स से किया आग्रहट्रंप-हैरिस ने एक-दूसरे पर किये तीखे हमले‘मैं नाजी नहीं हूं…

By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी

US Presidential Election 2024: अमेरिका में चुनाव से ठीक 7 दिन पहले वॉशिंगटन और ओरेगन इलाके में कुछ बैलेट बॉक्स में आग लगा दी गई. इसमें जमा हुए सैकड़ों बैलेट पेपर जलकर राख हो गए. चुनाव अधिकारी CCTV फुटेज जरिए इसका पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं. चुनाव अधिकारी टिम स्कॉट ने कहा कि जिन मतदाताओं के बैलेट पेपर जले हैं उनसे संपर्क कर उन्हें नए मतपत्र दिए जाएंगे.

अमेरिका में हिंसा आम, 4 प्रेसिडेंट की हत्या हो चुकी: दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र कहे जाने वाले अमेरिका में चुनावी हिंसा आम बात हो गई है. इसी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मारने की दो बार कोशिश हुई. इकनॉमिक टाइम्स के के मुताबिक, 75% अमेरिकी मतदाताओं को हिंसा का डर है.

इससे पहले भी अमेरिका में चार राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है. इन चार के आलावा 16 अन्य पूर्व राष्ट्रपति भी ऐसे हमलों में बाल बाल बचे हैं.

मौके पर पहुंची टीम

संघीय जांच एजेंसी के प्रवक्ता स्टीव बर्नड ने कहा कि संघीय अधिकारी राज्य और स्थानीय पुलिस की मदद से इन घटनाओं की जांच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें वाशिंगटन के पोलिंग बूथ पर कई बैलेट बॉक्स से धुंआ निकलता देखा जा सकता है। वैंकूवर पुलिस विभाग ने बताया कि उन्हें सोमवार को बैलेट बॉक्स में आग लगने की खबर मिली थी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पोर्टलैंड पुलिस विभाग की असिस्टेंट चीफ अमांडा मैकमिलन ने कहा कि बैलेट बॉक्स में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग जानबूझकर लगाई गई या फिर हादसा था, इसकी जांच की जा रही है.

‘लोकतंत्र पर सीधा हमला’

इस तरह की जानकारी भी सामने आ रही है कि वाशिंगटन और ओरेगन में जिन बैलेट बॉक्स में आग लगी उनके बाहर एक संदिग्ध डिवाइस लगी थी। वाशिंगटन की क्लार्क काउंटी के ऑडिटर ग्रेग किमसे ने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। बॉक्स में फायर सप्रेशन सिस्टम लगा था लेकिन वैंकूवर के जिन बैलेट बॉक्स में आग लगी, उसका सप्रेशन सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। इस वजह से हजारों वोट नष्ट हो गए.

अमेरिकी प्रशासन ने वोटर्स से किया आग्रह

पोर्टलैंड के एक अधिकारी ने बताया कि वाशिंगटन और पोर्टलैंड की घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। अमेरिकी प्रशासन ने वोटर्स से आग्रह किया है कि वो अपने बैलेट स्टेटस को ऑनलाइन चेक करें और अगर प्री-पोल में वोटिंग के बावजूद उनका वोट रजिस्टर नहीं हुआ है तो वो दोबारा वोटिंग के लिए आवेदन दें.

ट्रंप-हैरिस ने एक-दूसरे पर किये तीखे हमले

उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ के अंतिम चरण में प्रवेश करने के बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी जंग के लिहाज से अहम उन राज्यों के मतदाताओं को लुभाने के लिए एक-दूसरे पर तीखे हमले बोले जो इस बेहद कड़े मुकाबले का नतीजा तय कर सकते हैं. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप ने अटलांटा में जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में मैककैमिश पवेलियन में एक रैली को संबोधित किया. ट्रंप ने रैली में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं द्वारा उनकी तुलना नाजियों से करने के प्रयासों को खारिज कर दिया.

‘मैं नाजी नहीं हूं…

ट्रंप ने कहा, ‘मैं नाजी नहीं हूं… मैं एक नाजी के विपरीत हूं.’ ट्रंप ने हैरिस को फासीवादी कहकर उनकी आलोचना की. ट्रंप ने कहा, ‘वह फासीवादी हैं.’ न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ट्रंप की रविवार की रैली के बाद हैरिस की चुनाव प्रचार अभियान टीम ने इसकी तुलना आयोजन स्थल पर 1939 की नाजी सभा से की. इस सप्ताह अंतिम राष्ट्रव्यापी सीएनएन सर्वेक्षण में पाया गया कि 47 प्रतिशत संभावित मतदाता हैरिस का समर्थन करते हैं और इतने ही मतदाता चुनाव में ट्रंप का समर्थन करेंगे.

दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र कहे जाने वाले अमेरिका में चुनावी हिंसा आम बात हो गई है. इसी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दो बार मारने का प्रयास हो चुका है। इकनॉमिक टाइम्स के एक हालिया सर्वे के मुताबिक 75% अमेरिकी मतदाता संभावित चुनावी हिंसा से डरे हुए हैं, इससे पहले भी अमेरिका में चार राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है. इन चार के आलावा 16 अन्य पूर्व राष्ट्रपति भी ऐसे हमलों में बाल बाल बचे हैं। 2020 चुनावों के बाद भी ट्रम्प समर्थकों ने चुनावों परिणामों को गलत बताते हुए आगजनी और तोड़फोड़ की थी.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article डिप्टी CM की फोटो लगी एंबुलेंस से ड्रग तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article 70+ वालों को ₹5 लाख के मुफ्त इलाज की सौगात तो दिल्ली-बंगाल के बुजुर्गों से माफी मांगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?