दीपावली का त्योहार उमंग-उल्लास और भगवान श्रीराम के आगमन का प्रतीक है. इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व होता है.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Diwali 2025: हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार उमंग-उल्लास और रोशनी का प्रतीक है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने में मनाया जाता है. इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विधान बतलाया गया है. लोग अपने घरों को दीपों से रोशन करते हैं. यह त्योहार भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाये जाने की परंपरा से भी जुड़ा हुआ है.
दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
दीपावली के दिन 20 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के लिए शाम 07:08 से रात 08:18 तक का समय शुभ माना गया है. वहीं इस दिन प्रदोष काल शाम 05:46 से रात 08:18 तक रहेगा. इस मुहूर्त में आप लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं. कई लोग इस दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं.
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं भोग
दीपावली पर माता लक्ष्मी को बेसन के लड्डू का भोग लगाने की परंपरा है, क्योंकि लड्डू का प्रसाद प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी को अत्यंत प्रिय है और दीपावली पर लक्ष्मी के साथ गणेश जी की भी पूजा करने का विधान है, इसलिए लड्डू का भोग लगाने से घर में संपन्नता आती है.
यह भोग देवी को भी प्रसन्न है, जिससे हमें धन-धान्य की प्राप्ति होती है, क्योंकि मिठाइयां जीवन की मिठास और समृद्धि का प्रतीक मानी गई हैं और शुद्ध घी से बने लड्डू शुभ होते हैं.
शुभता का प्रतीक
हिंदू धर्म में, लड्डू को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. दिवाली जैसे शुभ अवसर पर लड्डू का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
भगवान श्री गणेश को प्रिय
प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश को लड्डू अत्यंत प्रिय हैं. बेसन के लड्डू का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं, जिससे घर-परिवार में खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है.
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का माध्यम
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बेसन के लड्डू का भोग लगाना शुभ माना गया है. इससे धन की वृद्धि होती है और आर्थिक तंगी दूर होती है.
मनोकामनाओं की होती है पूर्ति
मान्यता है कि जब आप देवताओं को प्रसन्न करते हैं, तो वे आपकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. बेसन के लड्डू का भोग चढ़ाने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

