रामप्रकाश अहिरवार को निगमायुक्त का प्रभार, जनसंपर्क आयुक्त भी बनें इंदौर कलेक्टर
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
IAS News : जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना और निगमायुक्त प्रीति यादव का जबलपुर से ट्रांसफर हो गया है. उनकी जगह आगर मालवा के कलेक्टर को राघवेन्द्र सिंह जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है और मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकारण को आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया गया है. प्रदेश सरकार ने करीब 14 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं. जिनमें से प्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को भी आयुक्त इंदौर संभाग का बना दिया गया है. देखें पूरी लिस्ट-


