MP IPS Transfer List: इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी, ट्रांसफर लिस्ट में जबलपुर के एसपी का नाम भी शामिल है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Madhya Pradesh IPS Transfer List: मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदल दिए गए है. इंदौर कमिश्नर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. मध्य प्रदेश के 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.
इनमें अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि उज्जैन जोन के आईजी संतोष कुमार सिंह को इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस ट्रांसफर लिस्ट में जबलपुर एसपी भी बदले गए हैं.
जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर देवास एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर की कमान सौंपी गई है. इसी प्रकार बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास एसपी बनाया गया है. इंदौर में पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को पुलिस अधीक्षक बड़वानी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है.
इंदौर में IPS अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी
इंदौर में पुलिस उपायुक्त सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को इंदौर में अस्थाई रूप से पुलिस उपायुक्त नगरी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. अभी पुलिस सूत्रों का कहना है कि और भी आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट कुछ दिनों में जारी हो सकती है.

