नगर निगम महापौर ने कहा कि मुख्यालय के साथ सभी 79 वार्डो में जन और जल सुनवाई अपने आप में है नगर निगम की ऐतिहासिक पहल
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jal Sunwai Jabalpur: जबलपुर नगर निगम में मुख्यालय से लेकर वार्डों तक में जन की जल सुनवाई शुरू हो गई है. अभी तक हर मंगलवार के दिन केवल जन सुनवाई होती थी, लेकिन इस सप्ताह से जल सुनवाई शुरू हो गई है. इसके लिए जबलपुर के जन नायकों को जनता के बीच आना पड़ा और उनके द्वारा जनता की जमीनी हकीकत जानने के बाद उन समस्याओं का निराकरण भी त्वरित किया गया. इस मंगलवार 13 जनवरी को 113 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 81 आवेदन जल वितरण, लीकेज, पाइप लाइन बदलने आदि से संबंधित बताए गए. उनका निराकरण करने में जन नायकों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और सभी समस्याओं का निराकरण तुरंत कराया गया. जबलपुर नगर पालिका में यह पहली बार है जब जन प्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना और उनका निराकरण कराया है. नगर निगम मुख्यालय में 44 और सभी 16 संभागीय कार्यालयों में आयोजित जन-जलसुनवाई में 113 प्रकरण प्राप्त हुए कुल 157 नागरिकों को बड़ी राहत मिली. इस बार की जनसुनवाई की सबसे खास बात रही ’विशेष जलसुनवाई’.
जनसमस्याओं का निराकरण करने नगर निगम द्वारा ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यालय सहित सभी 79 वार्डो में एक साथ जनसुनवाई एवं जलसुनवाई की गयी, जिसमें महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज एवं निगम अधिकारियों के द्वारा मुख्यलय में जन एवं जल सुनवाई की गयी. वहीं सभी वार्डो में संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं संभागीय यंत्रियों के द्वारा जलसुनवाई की गयी. मुख्यालय में जल से संबंधित मात्र 1 शिकातय प्राप्त हुई जिसका महापौर द्वारा 2 घंटे के अंदर निकराकरण कराया गया.
मुख्यालय से लेकर वार्ड तक हुई सुनवाई
महापौर और निगमाध्यक्ष की मौजूदगी में मुख्यालय में आयोजित सुनवाई में 44 शिकायतें प्राप्त हुईं. जिसमें 8 अतिक्रमण विभाग, 4 स्थापना शाखा, 8 भवन शाखा, 4 बाजार विभाग, 1 लोककर्म विभाग, 4 स्वास्थ विभाग, 2 पेंशन शाखा, 2 कार्यालय अधीक्षक, 2 जल विभाग, 2 राजस्व विभाग, 2 होर्डिंग शाखा, 1 कॉलोनी सेल, 1 उद्यान विभाग, 1 सीवर लाइन, 1 स्टेनो महापौर एवं 1 संभाग क्रमांक 2 की प्राप्त हुई. इनमें अतिक्रमण, भवन शाखा, स्वास्थ्य और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित मुद्दे शामिल थे. अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया.
वहीं, शहर के सभी 16 संभागीय कार्यालयों में भी प्रशासन मुस्तैद दिखा, जहाँ 113 शिकायतों का त्वरित समाधान कर नागरिकों को राहत पहुँचाई गई.
चर्चा का विषय बनी जलसुनवाई
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि मुख्यालय सहित समस्त 16 संभागीय कार्यालयों में देवतुल्य नागरिकों से कुल 157 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें से जल वितरण व्यवस्था, लीकेज और अन्य अधोसंरचना से संबंधित 81 शिकायत प्राप्त हुई. उन्होंने बताया कि लीकेज, पुरानी पाइप लाइनों को बदले संबंधी शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से कुछ शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया, शेष शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने जल विभाग के भेजी गयी है. उन्होंने बताया कि शिकायत में प्राप्त पानी के सैम्पलों को जॉंच के लिए भेजा गया है.
जनसुनवाई और विशेष जलसुनवाई में अपर आयुक्त अरविंद शाह, व्ही.एन. बाजपेई, देवेंद्र सिंह चौहान, उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, सहायक यंत्री सुनील दुबे, योजना प्रभारी इंद्रकुमार वर्मा, महेश शर्मा, सतीश मिश्रा, रंजू, प्रदीप व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

