By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नवमी की उदयातिथि पर गुप्त रूप में अवतरित हुए भगवान श्रीराम, इस मुहूर्त पर करें पूजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > नवमी की उदयातिथि पर गुप्त रूप में अवतरित हुए भगवान श्रीराम, इस मुहूर्त पर करें पूजन
Religion

नवमी की उदयातिथि पर गुप्त रूप में अवतरित हुए भगवान श्रीराम, इस मुहूर्त पर करें पूजन

DB News
Last updated: 26/03/2026 11:24 AM
DB News
Share
6 Min Read
भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव
SHARE

चैत्र शुक्ल नवमी की उदयातिथि 27 मार्च को पड़ रही है, लेकिन फिर भी कई जगहों पर रामनवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी. इसका कारण है मध्याह्न-व्यापिनी नवमी (दोपहर में नवमी) तिथि का नियम.

Source : DB News Update  

Contents
चैत्र शुक्ल नवमी की उदयातिथि 27 मार्च को पड़ रही है, लेकिन फिर भी कई जगहों पर रामनवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी. इसका कारण है मध्याह्न-व्यापिनी नवमी (दोपहर में नवमी) तिथि का नियम.रामनवमी तिथि और मुहूर्त27 मार्च को नवमी तिथि लेकिन 26 को रामनवमीरामनवमी पूजा का शुभ समयरामनवमी पर्व का धार्मिक महत्वकब है राम नवमी 2026

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ram Navami 2026: भगवान श्रीराम गुप्त रूप में अवतरित हुए. पृथ्वी लोक पर आने के बाद उन्हें कोई भी पहचान नहीं सका. यहां तक की जिन राजा दशरथ के घर पर भगवान अवतरित हुए. उन्हें भी भगवान के अवतरण होने की जानकारी नहीं थी. उन्हें केवल दो लोग ही पहचानते थे. इस बात का उल्लेख श्रीरामचरित मानस में भी मिलता है. जब  महर्षि विश्वामित्र जी ने राजा दशरथ से कहा कि राजन! ‘’अहं वेद्यि महात्मानं रामं सत्यपराक्रमम्।“ आप राम को नहीं पहचान रहे हो, सत्य पराक्रमी राम को मैं जानता हूं, वे कौन हैं? और दूसरा महापुरुष जो उन्हें जानता है, वे गुरु वशिष्ठ हैं, जो उन्हें जानते हैं. दुनिया के लोग उन्हें राजकुमार ही जानते हैं. इस प्रकार से गुप्त रूप से भगवान संसार में आए और उन्होंने न्याय की स्थापना की. ऐसे पराक्रमी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने का समय भी गुप्त रूप से इस वर्ष पड़ रहा है. क्योंकि रामनवमी का त्योहार 26 मार्च को मनाया जाएगा या 27 मार्च को? इसको लेकर अभी भी श्रद्धालुओं के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.. तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति का मुख्य कारण यह है कि, नवमी तिथि 26 मार्च को पड़ रही है और 27 मार्च 2026 को भी. ऐसे में आइए जानते हैं, किस तिथि पर रामनवमी का पूजन करना शुभ रहेगा.

रामनवमी तिथि और मुहूर्त

हिंदू धर्म ग्रंथ श्री रामचरित मानस के अनुसार, श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त पर हुआ था. चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि इस वर्ष 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होगी और 27 मार्च सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. नवमी तिथि 26 मार्च को मिल रही है, लेकिन उदयातिथि 27 मार्च को पड़ रही है, इसलिए लोग कंफ्यूज हैं कि 26 या 27 किस दिन राम नवमी मनाएं.

27 मार्च को नवमी तिथि लेकिन 26 को रामनवमी

श्रीरामचरितमानस (Ramcharitmanas) के बालखण्ड में वर्णन मिलता है कि, भगवान राम का जन्म चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अभिजीत मुहूर्त यानी दोपहर के समय हुआ था. यही कारण है कि, राम नवमी मनाने के लिए मध्याह्न काल को देखा जाता है, जोकि 26 मार्च को पड़ रही है. इसलिए आज 26 मार्च को राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. साथ ही आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा और चैत्र नवरात्रि का कन्या पूजन (Chaitra Navratri Kanya Puja) का भी मुहूर्त है. हालांकि कई लोग उदयातिथि को मान्यता देते हैं. ऐसे में वे 27 मार्च 2026 को राम नवमी का पर्व मनाएंगे.

रामनवमी पूजा का शुभ समय

पंचांग के अनुसार रामनवमी पर भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव मध्याह्न काल में मनाना सबसे शुभ माना जाता है. 26 मार्च को दोपहर 12 बजकर 27 मिनट (मध्याह्न बेला) रहेगी, जिसे भगवान राम के जन्म का सही समय माना जाता है. आज भगवान राम की पूजा के लिए सुबह 11.13 से दोपहर 01.41 तक का समय शुभ रहेगा. इसी समय में भगवान की आरती, भोग और विशेष पूजा कर सकते हैं.

रामनवमी पर्व का धार्मिक महत्व

भगवान राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है. रामजी का जन्म त्रेतायुग में अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के यहां हुआ था. भगवान श्रीहरि के अवतार होकर मानव रूप में जन्मे भगवान राम के जन्म का उद्देश्य संसार में धर्म और सत्य की स्थापना करना था.

रामनवमी के दिन देशभर में प्रभु भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है. पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन भक्त मंदिरों में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा होती है. कई स्थानों पर रामचरितमानस का पाठ, भजन-कीर्तन और शोभायात्रा भी निकाली जाती है.

कब है राम नवमी 2026

मुख्य तिथि: 26 मार्च 2026  (भगवान राम का जन्म दोपहर में हुआ था, और 26 मार्च को दोपहर में नवमी तिथि रहेगी).

राम जन्मोत्सव मुहूर्त: 26 मार्च, दोपहर 11:00 AM से 1:30 PM के बीच.

उदया तिथि: 27 मार्च 2026 (जो लोग सूर्योदय के समय की तिथि मानते हैं, वे इस दिन उत्सव मनाएंगे).

सबसे शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे (जन्म का समय).

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRam Navami 2026Ram Navami 2026 Date
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन बन रहा अच्छा योग, शारदा माता को लगाएं गुड़ का भोग!
Next Article चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी आज, जानें कन्या पूजन विधि, मातारानी का भोग कैसे लगाएं?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?