By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच नहीं हुई सुलह?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच नहीं हुई सुलह?
ReligionUttar Pradesh

प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच नहीं हुई सुलह?

DB News
Last updated: 25/03/2026 12:10 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Radha Rani Controversy: राधा रानी विवाद को लेकर प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच सुलह की खबरों का प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने खंडन किया है. उन्होंने इन खबरों को निराधार बताया. मध्य प्रदेश के मंत्री विजय वर्गीय द्वारा सुलह करा दी गई है यह पूर्णता असत्य है, शिष्यों ने वीडियो जारी कर किया खंडन

Source : DB News Update

Contents
Radha Rani Controversy: राधा रानी विवाद को लेकर प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच सुलह की खबरों का प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने खंडन किया है. उन्होंने इन खबरों को निराधार बताया. मध्य प्रदेश के मंत्री विजय वर्गीय द्वारा सुलह करा दी गई है यह पूर्णता असत्य है, शिष्यों ने वीडियो जारी कर किया खंडनसुलह के दावों का शिष्यों ने किया खंडनसाधु संतों ने प्रदीप मिश्रा की आलोचना कीकिस बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा?नाक रगड़कर माफी मांगने की मांग कर रहे संत

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Premanand Mishra Vs Pradip Mishra: राधा रानी को लेकर वृंदावन के संत प्रेमानंत महाराज और कथावाचक प्रदीप मिश्रा के बीच विवाद इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. हाल में दोनों के बीच सुलह होने की खबरें सोशल मीडिया पर आई थी, जिनका प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने खंडन किया है. उन्होंने साफ कहा कि प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच सुलह की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं. इनमें कोई सत्यता नहीं है.

प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने कहा कि सोशल मीडिया पर आजकल इस तरह की खबरें वायरल हो रही है कि प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच मध्य प्रदेश के मंत्री विजय वर्गीय द्वारा सुलह करा दी गई है यह पूर्णता असत्य है इसमें कोई सत्यता नहीं है. प्रेमानंद महाराज के शिष्यों में वीडियो जारी कर इस खबर का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. हमारे पास सुलह के लिए कोई फोन नहीं आया है और न ही प्रेमानंद महाराज से इस संबंध में किसी की कोई बात हुई है.

सुलह के दावों का शिष्यों ने किया खंडन

प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने कहा कि हम आपको पुष्टि करना चाहते हैं कि प्रदीप मिश्रा का ऐसा कोई कॉल नहीं आया है और न ही उनके बीच कोई सुलह हुई है जो ये खबरें वायरल हो रही है. इसमें कोई सत्य नहीं हैं क्योंकि प्रेमानंद महाराज फोन नहीं रखते हैं. कोई फोन आएगा तो वो हमारे पास आएगा. महाराज जी के पास सीधे कोई बात नहीं पहुंचाई जा सकती. इन खबरों पर ध्यान न दें.

दरअसल प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच पूरा विवाद एक पुराने वीडियो को लेकर छिड़ गया था. ये वीडियो प्रदीप मिश्रा का था, जिसमें वो ये कहते दिख रहे हैं कि राधा जी बरसाने की रहने वाली नहीं थी. बल्कि यहां पर उनके पिता ब्रसभानु की कचहरी थी, जहां वो साल में एक बार जाती थी. वहीं प्रदीप मिश्रा ये दावा करते दिखे कि राधा रानी की विवाह अनन्य घोष नाम के व्यक्ति से हुआ था.

साधु संतों ने प्रदीप मिश्रा की आलोचना की

इस वीडियो पर प्रेमानंद महाराज भड़क गए थे और उन्होंने प्रदीप मिश्रा पर बरसते हुए कहा कि उन्हें नरक में जाने से कोई नहीं बचा सकता. उन्हें ऐसी बात करने पर शर्म आनी चाहिए. विवाद बढ़ने के बाद मथुरा से लेकर उज्जैन तक तमाम साधु संतों ने प्रदीप मिश्रा की आलोचना की और उनसे बरसाना जाकर माफी मांगने को कहा था.

किस बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा?

आपको बता दें कि सारा विवाद प्रदीप मिश्रा के एक पुराने वीडियो के वायरल होने से शुरू हुआ था. अपनी एक कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा जी बरसाने की रहने वाली नहीं थी. बरसाना तो उनके प‍िता ब्रसभानु की कचहरी थी जहां वह साल में एक बार जाया करती थीं. प्रदीप मिश्रा ने यह भी कहा था कि राधा रानी का विवाह किसी अनन्‍य घोष नामक व्‍यक्ति के साथ हुआ था. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने इस पर आपत्ति जताई. उन्‍होंने गुस्‍से में कहा था कि प्रदीप मिश्रा को नरक जाने से कोई नहीं बचा सकता है. प्रदीप को शर्म आनी चाहिए. उन्‍हीं राधा रानी का यश खाकर जीते हो और ऐसी बाते करते हो.

नाक रगड़कर माफी मांगने की मांग कर रहे संत

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ उज्‍जैन से लेकर मथुरा के संतों में भी काफी विरोध है. मथुरा के संतों ने एक महापंचायत बुलाई थी. इसमें प्रदीप मिश्रा को अल्‍टीमेटम देते हुए कहा गया था कि वह अगर बरसाना जाकर माफी नहीं मांगते हैं तो ब्रज के संत उन्‍हें घुसने नहीं देंगे. इसी तरह उज्‍जैन के संतों का कहना है कि पंडित प्रदीप मिश्रा अगर मथुरा जाकर प्रेमानंद महाराज से नाक रगड़कर माफी नहीं मांगते हैं तो हम कोर्ट जा सकते हैं. इसके साथ ही उनके उज्‍जैन आने पर प्रतिबंध लगा सकते हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsRadha Rani Controversy
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सिंह-धनु वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई डिसीजन
Next Article सपने में दिखने वाली ये चीजें देती हैं शुभ संकेत, जल्द मिल सकती है अच्छी खबर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?