By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने दागीं मिसाइलें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने दागीं मिसाइलें
International

सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने दागीं मिसाइलें

DB News
Last updated: 19/04/2026 12:00 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बड़ी घोषणा की. एक रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 3 लोगों की मौत हुई है.

Source : MEDIA

Contents
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बड़ी घोषणा की. एक रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 3 लोगों की मौत हुई है.इजरायल में बज रहे हैं सायरनसीजफायर पर ट्रंप ने क्या दी थी प्रतिक्रियाईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, कमर्शियल जहाज गुजर सकेंगेमध्य पूर्व में युद्धविराम के दौरान यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग खुला

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Iran Israel Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही ईरान ने इजरायल पर मिसाइल से अटैक कर दिया. इस हमले में 3 लोगों के मरने की जानकारी लगी है. इजरायली सेना ने भी अटैक को लेकर बयान जारी किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने मंगलवार को इजरायली शहर बीयर शेवा में एक रिहायशी इमारत पर अटैक कर दिया. इसकी वजह से कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है. अटैक वाली जगह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिहायशी परिसर को पूरी तरह से तबाह दिखाई दे रहा है. ईरान ने सीजफायर की घोषणा के बाद एक घंटे के अंदर से तीन बार मिसाइल से अटैक किया. इजरायली फोर्स ने खुद इस बात की जानकारी दी. सेना ने एक्स पर इसको लेकर पोस्ट शेयर की और कहा, ”ईरान ने पिछले एक घंटे में तीन बार मिसाइल से हमला किया है. लोग शेल्टर की तरफ भाग रहे हैं.”

इजरायल में बज रहे हैं सायरन

ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए जाने के बाद उत्तर, मध्य और दक्षिणी इजरायल के कुछ इलाकों में सायरन बजने लगे. देश के अधिकतर इलाकों में लोगों को पहले ही सचेत कर दिया गया है. नागरिकों को अगले आदेश तक बॉम्ब शेल्टर में रहने के निर्देश दिए गए हैं.

सीजफायर पर ट्रंप ने क्या दी थी प्रतिक्रिया

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान किया था. उन्होंने ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “सभी को बधाई, ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण और अंतिम सीजफायर पर सहमति बन गई है. सीजफायर छह घंटे में शुरू होगा. ईरान को पहले इसका पालन करना होगा.”

ट्रंप ने आगे लिखा, “ईरान की ओर से सीजफायर का पालन करने के अगले 12 घंटे बाद इजरायल भी इस सीजफायर में शामिल हो जाएगा. 24 घंटे बाद युद्ध को औपचारिक रूप से खत्म माना जाएगा.”

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, कमर्शियल जहाज गुजर सकेंगे

विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने X पर पोस्ट कर बताया कि सभी कमर्शियल जहाजों को गुजरने की इजाजत होगी। यह फैसला लेबनान में सीजफायर के बाद लिया गया है. उन्होंने बताया कि जहाज एक सुरक्षित रास्ते से गुजरेंगे, जिसे ईरान के पोर्ट्स और मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने पहले से तय कर रखा है, ताकि सफर के दौरान कोई खतरा न हो। अराघची ने कहा कि इस दौरान जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समुद्री व्यापार प्रभावित न हो.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान को शुक्रिया कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही होर्मजु स्ट्रेट खुल गया है लेकिन ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी और यह सिर्फ ईरान पर लागू होगी. इस पर ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रही, तो वह इसे सीजफायर का उल्लंघन मानेगा और होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर देगा.

मध्य पूर्व में युद्धविराम के दौरान यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग खुला

ईरान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘ट्रुथ’ पर कहा, “ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर कभी बंद न करने पर सहमति जताई है. इसका इस्तेमाल अब दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में नहीं किया जाएगा.” इससे पहले ईरान ने कहा था कि मध्य पूर्व में युद्धविराम के दौरान यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग खुला रहेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, “अमेरिका को हमारे महान बी2 बमवर्षकों द्वारा निर्मित सभी परमाणु ‘धूल’ वापस मिलेगी – किसी भी रूप में कोई धन का लेन-देन नहीं होगा। यह समझौता लेबनान पर किसी भी तरह से लागू नहीं होता, लेकिन अमेरिका लेबनान के साथ अलग से काम करेगा और हिज़्बुल्लाह की स्थिति से उचित तरीके से निपटेगा. इज़राइल अब लेबनान पर बमबारी नहीं करेगा। अमेरिका ने उन्हें ऐसा करने से ‘मना’ कर दिया है। बहुत हो गया!!! धन्यवाद!”
सऊदी अरब और अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर चर्चा की, सऊदी राज्य समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी.

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फोन पर बातचीत के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य के निरंतर खुले रहने को सुनिश्चित करने और लेबनान में युद्धविराम को मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा की। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को यह जानकारी दी. “लेबनान में युद्धविराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए मार्ग को युद्धविराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया जाता है, जैसा कि ईरान के इस्लामी गणराज्य के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले ही घोषित समन्वित मार्ग पर होगा,” विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIran Israel Ceasefire
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article  मंदिर में धर्म का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article कुंडली में ग्रह कमजोर होने पर इन मंत्रों से करें मजबूत!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?