By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 2026 में दो दिन मनाई जाएगी राम नवमी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > 2026 में दो दिन मनाई जाएगी राम नवमी
Religion

2026 में दो दिन मनाई जाएगी राम नवमी

DB News
Last updated: 16/03/2026 12:20 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

राम भक्तों के लिए साल 2026 में राम नवमी का त्योहार सालों बाद शुभ संयोग लेकर आ रहा है. जानें तारीख और शुभ मुहूर्त.

Source : DB News Update  

Contents
राम भक्तों के लिए साल 2026 में राम नवमी का त्योहार सालों बाद शुभ संयोग लेकर आ रहा है. जानें तारीख और शुभ मुहूर्त.राम नवमी 2026 कबमध्यान्हकाल पूजा के लिए शुभवैष्णव संप्रदाय के लोग 27 को मनाएंगे राम नवमीकैसे करें राम नवमी व्रतराम नवमी की पूजा के उपायरामनवमी का व्रत पूरे विधि-विधान से करेंइन कामों को करने भाग्य का उदय होता है

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ram Navami 2026: राम भक्तों के लिए राम नवमी का त्योहार शुभ संयोल लेकर आ रहा है. साल 2026 में राम नवमी दो दिन मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था. इस दिन राम नवमी मनाई जाती है. लेकिन इस साल पंचांग भेद के कारण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाएगी. यह श्रद्धालुओं के लिए शुभ संगोग है.

राम नवमी 2026 कब

चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन होता है. इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11.38 से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10.06 मिनट तक रहेगी.

श्रीराम की पूजा का मुहूर्त सुबह 11.13 से दोपहर 1.41 तक है.

मध्यान्हकाल पूजा के लिए शुभ

राम नवमी पूजा अनुष्ठान आदि करने के लिए मध्याह्न का समय सर्वाधिक शुभ है. ग्रंथों के अनुसार मध्याह्न के मध्य का समय श्री राम जी के जन्म के क्षण को दर्शाता है. राम नवमी मध्याह्न का क्षण –  दोपहर 12:27 है. मन्दिरों में इस क्षण को भगवान श्री राम के जन्म काल के रूप में मनाया जाता हैं. श्रीराम का जन्म दोपहर 12 हुआ था इसलिए इस दिन पूजा करना श्रेष्ठ होगा.

वैष्णव संप्रदाय के लोग 27 को मनाएंगे राम नवमी

उदयातिथि के अनुसार वैष्णव संप्रदाय के लोग 27 मार्च 2026 को राम नवमी मनाएंगे. इस दिन राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 तक है.

कैसे करें राम नवमी व्रत

राम नवमी के समय आठ प्रहर उपवास करने का सुझाव दिया जाता है. जिसका अर्थ है कि, भक्तों को सूर्योदय से सूर्योदय तक व्रत पालन करना चाहिएं. राम नवमी का व्रत तीन अलग अलग प्रकार से किया जाता है

नैमित्तिक – जिसे बिना किसी कारण के किया जाता है.

नित्य – जिसे जीवन पर्यन्त बिना किसी कामना एवं इच्छा के किया जाता है.

काम्य – जिसे किसी विशेष मनोरथ की पूर्ती हेतु किया जाता है.

राम नवमी की पूजा के उपाय

रामनवमी पर भगवान राम से मनचाहा आशीर्वाद अपनी कामनाओं को पूरा करने के लिए रामलला की ​सच्चे मन से पूजा करते हुए पीले पुष्प, पीले वस्त्र और पीले चंदन का तिलक अर्पित करें. मान्यता है कि पूजा के इस उपाय को करने पर सभी कार्य सफल होते हैं और भगवान राम की कृपा से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

हिंदू धर्म में किसी देवी या देवता को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाने के लिए व्रत को उत्तम माध्यम माना गया है. ऐसे में भगवान राम को प्रसन्न करके मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए

रामनवमी का व्रत पूरे विधि-विधान से करें

यदि आप तमाम बड़े संकटों से घिरे हुए हैं और आपको संकटों से छुटकारा पाना है तो उसमें विजय पाने के लिए रामनवमी पर विशेष रूप से श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए.

यदि आपको संतान सुख की प्राप्ति अभी तक नहीं हो पाई है तो आपको भगवान राम की तरह आज्ञाकारी पुत्र पाने के लिए रामनवमी वाले दिन उनके बालस्वरूप यानि रामलला का दर्शन और विशेष पूजन करना चाहिए.

रामनवमी के दिन भगवान राम को तुलसी की माला अर्पित करके श्री रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करना चाहिए.

मान्यता है कि मानस का पाठ करने से प्रभु श्री राम शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

भगवान राम की कृपा सदा बनाए रख्नीने के लिए रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की विधि-विधान से पूजा करके मंत्र का जप तुलसी की माला से करना चाहिए.

इन कामों को करने भाग्य का उदय होता है

गरीबों को भोजन- भगवान राम ने अपने जीवन में दूसरों की सेवा और दान का महत्व बताया है. इस दिन, निर्धन और असहाय लोगों को अन्नदान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इससे घर में समृद्धि बनी रहती है और भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है.

अखंड दीप जलाएं- रामनवमी के अवसर पर घर या मंदिर में अखंड दीप जलाना चाहिए. यह भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है और इसे जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

तुलसी पूजन- तुलसी माता भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं, और श्रीराम को विष्णु का अवतार माना जाता है. इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना चाहिए, घर में शुभता आती है और पापों का नाश होता है.

जरूरतमंदों को दान- रामनवमी के अवसर पर वस्त्र, खाद्य सामग्री, जल, पुस्तकें और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना चाहिए. जीवन में सकारात्मकता और भाग्य का उदय होता है.

हनुमान जी की पूजा- रामनवमी के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना बहुत शुभ होता है. इससे सभी प्रकार के संकट और भय दूर होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है.

माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद- भगवान राम की भांति अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सफलता, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRam Navami 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 7 बसें और 3 कारें, 4 यात्री जिंदा जले, 66 को अस्पताल भेजा
Next Article मठ-मंदिर को नोटिस भेजने पर भड़के शंकराचार्य-कहा, ‘भस्मासुर को आशीर्वाद दोगे तो…’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?