By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका
MaharashtraNational

BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका

DB News
Last updated: 17/01/2026 11:11 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

शिंदे का भी प्रदर्शन अच्छा, कांग्रेस ने इस बार महा विकास अघाड़ी से अलग होकर चुनाव लड़ा. पार्टी को 24 सीटें मिलीं, जो 2017 के मुकाबले कम हैं.

Source : DB News Update  

Contents
शिंदे का भी प्रदर्शन अच्छा, कांग्रेस ने इस बार महा विकास अघाड़ी से अलग होकर चुनाव लड़ा. पार्टी को 24 सीटें मिलीं, जो 2017 के मुकाबले कम हैं.बीजेपी का बनेगा महापौरठाकरे भाइयों की मराठी इलाकों में पकड़ मजबूतBJP के मजबूत सहयोगी शिंदे ने बचाई साखओवैसी की पार्टी को जबरदस्त प्रदर्शनकांग्रेस लड़ी अकेले चुनाव‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का असर

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

BMC election Results: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा ने परचम लहराया है और उसके गठबंधन वाली पार्टियों ने यानी महायुति ने एकतरफा जीत दर्ज की है. 29 नगर निगमों की सभी 2,869 सीटों का रिजल्ट आ गया है. इस चुनाव में BJP ने 1425 सीटें जीतीं हैं. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली.

इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को ही जीत मिली है.

मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में 227 वार्ड के नतीजे भी शुक्रवार देर रात घोषित कर दिए गए. जिसमें BJP ने 89, शिवसेना ने 29, कांग्रेस ने 24, शिवसेना (UBT) ने 65 और MNS ने 6 सीटें जीती हैं. AIMIM को 8, NCP को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और NCP (SP) को सिर्फ एक सीट मिली.

बीजेपी का बनेगा महापौर

देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर अब बीजेपी का राज है. 227 सदस्यीय BMC सदन में बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत थी. महायुति गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. BJP पहली बार मुंबई में मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है. वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपने प्रदर्शन से साख बचा ली है. दूसरी ओर ठाकरे भाइयों को बड़ा झटका लगा है.

ठाकरे भाइयों की मराठी इलाकों में पकड़ मजबूत

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की MNS को मिलाकर 71 सीटें मिलीं. उद्धव गुट ने 65 और MNS ने 6 सीटें जीतीं. मुंबई के पारंपरिक मराठी इलाकों जैसे दादर, परेल, लालबाग, वरली और शिवड़ी में ठाकरे परिवार की पकड़ बनी रही. वरली में शिंदे गुट के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि ठाणे और नवी मुंबई जैसे इलाकों में यह गठबंधन असर नहीं दिखा सका.

BJP के मजबूत सहयोगी शिंदे ने बचाई साख

BJP के सहयोगी एकनाथ शिंदे इस चुनाव में मजबूती के साथ उभरे हैं. उनकी शिवसेना ने जहां 29 सीटें जीतीं, वहीं ठाकरे गुट के मुकाबले कम सीटें मिलीं, लेकिन सत्ता की चाबी उन्हीं के हाथ में नजर आ रही है. इससे अजित पवार की राजनीतिक अहमियत पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

ओवैसी की पार्टी को जबरदस्त प्रदर्शन

इस चुनाव में सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी MIM का रहा. पार्टी ने अपनी सीटें 2 से बढ़ाकर 8 कर लीं. कई अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में MIM ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया. माना जा रहा है कि ओवैसी के बयानों का असर अल्पसंख्यक वोटों पर पड़ा.

कांग्रेस लड़ी अकेले चुनाव

कांग्रेस ने इस बार महा विकास अघाड़ी से अलग होकर चुनाव लड़ा. पार्टी को 24 सीटें मिलीं, जो 2017 के मुकाबले कम हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गठबंधन से दूर रहकर उन्होंने उत्तर भारतीय और मुस्लिम वोट बचाए. हालांकि AIMIM की बढ़त ने कांग्रेस को भी नुकसान पहुंचाया.

‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का असर

विश्लेषकों के मुताबिक, मतदाताओं ने केंद्र, राज्य और शहर में एक ही पार्टी की सरकार के BJP के नारे को समर्थन दिया. BJP का हिंदुत्व और विकास का एजेंडा ठाकरे गुट की मराठी अस्मिता की राजनीति पर भारी पड़ा. BJP को अलग-अलग समुदायों का समर्थन मिला.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:BJPBMC election ResultsDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateMP NEWSMumbaiPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जबलपुर में जन की जल सुनवाई शुरू, जमीन पर आए जन नायक
Next Article माघ गुप्त नवरात्रि में धन, करियर, शादी की समस्या होगी दूर! कर लें ये उपाय!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?