महाराष्ट्र के नासिक में कुंभ मेले की तैयारी युध्य स्तर की जा रही हैं. यहां का सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 देश का सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला मेला होगा.
Nashik-Trimbakeshwar Simhastha Kumbh Mela 2027: हिंदू धर्म की आस्था और संस्कृति का प्रतीक महाराष्ट्र नासिक का सिंहस्थ कुंभ मेला हाईटेक होने जा रहा है. इसकी तैयारी युध्य स्तर पर की जा रही हैं. इस कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और साधुओं की निगरानी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए होने वाली है. इसके लिए प्रदेश सरकार और मेला प्रबंधन ने तैयारी भी प्रारंभ कर दी है. यहां हम बता दें कि 2027 का सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर के साथ-साथ रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और 24 जुलाई 2028 तक चलेगा. देश का यह पहला मेला होगा, जो सबसे ज्यादा 21 माह तक चलने वाला है. इसकी तैयारी न केवल प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है. बल्कि देश भर के साधु-संत भी इस कुंभ में शामिल होने की तैयारी में अभी से जुट गए हैं. क्योंकि करीब 2 वर्ष चलने वाले इस कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के आवास, भोजन की व्यवस्था टेंट सिटी बसाने वाले अखाड़ा साधुओं की होती है.
इन कामों पर विशेष ध्यान
- नासिक रिंग रोड परियोजना और साधु ग्राम (टेंट सिटी) के भूमि अधिग्रहण का काम.
- रामकुंड और आसपास के इलाकों में गोदावरी नदी का पानी पूरी तरह स्वच्छ रहेगा.
- सीवेज और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.
- हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए तैयारी की जा रही है.
- सार्वजनिक परिवहन के लिए बस सेवा की योजना बनाने और पार्किंग स्थलों पर भंडारा, लंगर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.
- साधु ग्राम में अखाड़ों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं कैसे उपलब्ध होंगी? इसकी तैयारी की जा रही है.
- सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीकृत सीसीटीवी प्रणाली स्थापित करने की व्यवस्था की जा रही है.
- एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल इस सिंहस्थ कुंभ् मेला में किया जाएगा.
- 2027 सिंहस्थ कुंभ मेले में सभी 13 अखाड़े हिस्सा लेने वाले हैं.
- गोदावरी नदी की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
- श्रद्धालुओं के लिए तपोवन में जमीन आरक्षित होगी.
- कुंभ में 3 अमृत स्नान और 45 कुंभ स्नान होंगे, जिसकी तैयारी युध्य स्तर पर की जा रही है.
- कुंभ मेला नासिक, त्र्यंबकेश्वर, तपोवन और पंचवटी में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा.
- त्र्यम्बकेश्वर से होकर बहने वाली गोदावरी नदी के तट पर एक वैकल्पिक घाट बनाया जाएगा.
सिंहस्थ कुंभ मेले की ऐसी है रूपरेखा
- सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर के साथ-साथ रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा.
- सिंहस्थ कुंभ मेला 24 जुलाई 2028 तक चलेगा.
- नासिक में 29 जुलाई 2027 को ‘नगर प्रदक्षिणा’ होगी.
- पहला ‘अमृत स्नान’ 2 अगस्त 2027 को होगा.
- दूसरा अमृत स्नान 31 अगस्त 2027 को होगा.
- तीसरा और अंतिम स्नान 11 सितंबर 2027 को नासिक में और 12 सितंबर 2027 को त्र्यंबकेश्वर में होगा.
- ध्वज को 24 जुलाई 2028 को उतार लिया जाएगा, जो सिंहस्थ कुंभ मेले के समापन का प्रतीक होगा.
21 माह का होगा नासिक कुंभ मेला
नासिक कुंभ मेला 2027 की तारीख सुनिश्चत हो चुकी है. जिसके अनुसार 31 अक्टूबर 2026 से कुंभ शुरू होने जा रहा है. नासिक कुंभ मेला इस बार 21 महीने तक चलेगा. जिसका समापन जुलाई 2028 में होगा.
अमृत स्नान की तिथियां
तारीख अमृत स्नान हिंदू कैलेंडर की तिथि
2 अगस्त 2027 पहला अमृत स्नान आषाढ़ सोमवती अमावस्या
11 अगस्त 2027 दूसरा अमृत स्नान श्रावण अमावस्या
11 सितंबर 2027 तीसरा अमृत स्नान भाद्रपद शुद्ध एकादशी
कुंभ मेला 2027 की अन्य महत्वपूर्ण तिथियां
तारीख त्यौहार/हिंदू कैलेंडर तिथि
24 जुलाई 2027 नासिक कुंभ मेला 2027 का ध्वजारोहण समारोह
5 सितंबर 2027 ऋषि पंचमी
11 सितंबर 2027 भाद्रपद शुद्ध एकादशी
15 सितंबर 2027 भाद्रपद पूर्णिमा
11 और 15 अक्टूबर 2027 आश्विन शुद्ध एकादशी और पूर्णिमा
10 और 14 नवंबर 2027 कार्तिक शुद्ध एकादशी और पूर्णिमा
25 मई 2028 से 2 जून 2028 गंगा दशहरा उत्सव
26 जनवरी 2028 मौनी अमावस्या
1 फ़रवरी 2028 वसंत पंचमी
8 फ़रवरी 2028 गंगा गोदावरी महोत्सव
27 फ़रवरी 2028 महा शिवरात्रि
भीड़ नियंत्रण करने के लिए कुंभ मेले की अवधि बढ़ी
नासिक कुंभ मेला 2027-28 लगभग 4-5 महीने तक चलने वाला है. इसके पीछे प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि कुंभ मेले में आने वाली भीड़ को बेहतर ढंग से निगरानी और नियंत्रण में मदद मिलेगी. क्योंकि नासिक में प्रयागराज और हरिद्वार जैसी जगह की उपलब्धता नहीं है. नासिक में मह 450 एकड़ जगह कुंभ मेला क्षेत्र के लिए सुनिश्चित हो पाई है. जबकि प्रयागराज में 10,000 एकड़ से ज्यादा जगह की उपलब्धता थी. वहीं नासिक में साधुग्राम क्षेत्र में लगभग 350 एकड़ व रामकुंड घाट में 100 एकड़ के करीब क्षेत्रफल है.
अन्य प्रमुख पर्वस्नान
ऋषि पंचमी: 5 सितंबर 2027
भाद्रपद शुद्ध एकादशी: 11 सितंबर 2027
भाद्रपद पौर्णिमा: 15 सितंबर 2027
आश्विन शुद्ध एकादशी एवं पौर्णिमा: 11 और 15 अक्टूबर 2027
कार्तिक शुद्ध एकादशी एवं पौर्णिमा: 10 और 14 नवंबर 2027
गंगा दशहरा उत्सव: 25 मई से 2 जून 2028
महाशिवरात्रि: 27 फरवरी 2028
वसंत पंचमी: 1 फरवरी 2028
मौनी अमावस्या: 26 जनवरी 2028
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

