By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP जबलपुर ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में बढ़ाया कदम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP जबलपुर ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में बढ़ाया कदम
Madhya PradeshTravel

MP जबलपुर ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में बढ़ाया कदम

DB News
Last updated: 04/09/2026 12:38 PM
DB News
Share
6 Min Read
जबलपुर में जल्द ई-बसों का संचालन जेसीटीएएल के माध्यम से किया जाएगा.
SHARE

पीएम ई-बस योजनांतर्गत अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित 100 इलेक्ट्रिक ए.सी. बसों का होगा संचालन जल्द

Source : DB News Update  

Contents
पीएम ई-बस योजनांतर्गत अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित 100 इलेक्ट्रिक ए.सी. बसों का होगा संचालन जल्दडिपो एवं चार्जिंग स्टेशन की हो रही स्थापनातीन चरणों में आएंगी बसें5 से 10 मिटट के अंतराल में मिलेंगी ई-बसशहर के सभी प्रमुख मार्गों पर संचालनई-बस में डिजिटल सुविधाएं एवं सुरक्षा के इंतजामपर्यावरण और आर्थिक रूप से ऐसे मिलेगा लाभई-रिक्शा और आटो की धमाचौकड़ी से मिलेगी निजात

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM E-Bus Yojana JCTSL: एमपी के जबलपुर में स्वच्छ हवा, स्मार्ट सफर और सशक्त जबलपुर की ओर एक बड़ा कदम उठाया गया है. क्योंकि जेसीटीएसएल (जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) के माध्यम से अब प्रदूषण-मुक्त, आरामदायक और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है. क्योंकि पीएम ई-बस योजननांतर्गत अत्याधुनिक तकनीक की ई-बसों की सौगात मिलने वाली है. इससे ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एक नया कदम साबित होगा. वहीं इससे पहले जेसीटीएसएल के माध्यम से लाल परी मेट्रो बसों का संचालन किया जा रहा था, इसके बाद सफेद रंग की नई बसों का संचालन शुरू हुआ. आने वाले चंद दिनों में एक बार फिर हरे रंग की ई-बसें जबलपुर शहर में दौड़ती नजर आएंगी.

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन  को जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (JCTSL) द्वारा शहर में 100 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक ए.सी. बसों का संचालन शीघ्र शुरू करने जा रहा है. जिसके माध्यम से शहरवासियों को आरामदायक सफर करने का सुख मिलेगा. अभी भी मेट्रो बसों का संचालन किया जा रहा है. लेकिन यात्रियों को कई रूट पर मेट्रो की सुविधा नहीं मिल पा रही है. यदि ई-बसों का संचालन शुरू हो जाता है तो यात्रियों को हर रूट की  यात्रा सुगम हो जाएगी.

डिपो एवं चार्जिंग स्टेशन की हो रही स्थापना

बताया जा रहा है कि जबलपुर के कठौंदा प्लांट के पास करीब 4 एकड़ क्षेत्र में बसों के रखरखाव और उन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की जा रही है. इसके लिए करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. हलांकि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत नगर निगम को 25 करोड़ रुपये मिलने हैं और इस राशि से डिपो का निर्माण और चार्जिंग अधोसंरचना का कार्य कराया जाएगा. अभी तक इस दिशा में करीब लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. जैसे ही चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार होगा, उसके बाद ई-बसें शहर में आना प्रारंभ हो जाएंगी.

तीन चरणों में आएंगी बसें

प्रथम चरण – 40 बसें

द्वितीय चरण – 35 बसें

तृतीय चरण – 25 बसें

5 से 10 मिटट के अंतराल में मिलेंगी ई-बस

जैसा कि जेसीटीएसएल के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि शहर के प्रमुख मार्गों पर 5 से 10 मिनट के अंतराल में ई-बसें उपलब्ध रहेंगी. जिससे यात्रियों को तेज, सुगम और भरोसेमंद सेवा मिलेगी. लेकिन इतने कम समय में बस स्टॉप पर एक साथ ई-बस यदि ठहर जाती हैं तो जाम के हालात बन जाते हैं. अधिकारियों को इस दिशा में भी ध्यान देने की जरूरत है.

शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर संचालन

बस संख्या                                  रूट

E-1       मदर टेरेसा से रांझी, घाना (वाया घमापुर)

E-2       करमेता से रांझी (वाया कांचघर)

E-3       पनागर से दमोहनाका

E-4       पनागर से घमापुर

E-5       ISBT से बरेला शारदा मंदिर

E-6       ISBT से भेड़ाघाट

E-7       ISBT से गौरीघाट

E-8       रेलवे स्टेशन से भेड़ाघाट

E-9       ISBT से बरगी डेम

E-10     ISBT से शाहपुरा

E-11     रेलवे स्टेशन से पाटन

E-12     ISBT से एयरपोर्ट (वाया यूनिवर्सिटी)

ई-बस में डिजिटल सुविधाएं एवं सुरक्षा के इंतजाम

  • डिजिटल पेमेंट एवं ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन
  • CCTV कैमरे एवं पैनिक बटन
  • GPS ट्रैकिंग सिस्टम
  • पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम
  • रियल-टाइम पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले
  • ई-बसें सिंगल एवं ऑपर्च्युनिटी चार्जिंग से प्रतिदिन लगभग 180 किमी का संचालन करेंगी.

पर्यावरण और आर्थिक रूप से ऐसे मिलेगा लाभ

  • ग्रॉस कॉस्ट मॉडल पर संचालन
  • ऑपरेटर को ₹58.14 प्रति किमी भुगतान
  • प्रतिवर्ष लगभग 47.45 लाख किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन में कमी
  • प्रतिदिन लगभग 50,000 यात्रियों को सस्ती व सुगम यात्रा

ई-रिक्शा और आटो की धमाचौकड़ी से मिलेगी निजात

नगर निगम के द्वारा शुरू की जा रहीं ई-बसों से न केवल शहर का यातायात व्यवस्थित होगा. बल्कि सस्ती दर पर यात्रा भी यात्री कर सकेंगे. अभी शहर के हर चौराहे-तिराहे पर ई-रिक्शा और आटो वालों की धमाचौकड़ी मची रहती है. इनसे निजात भी मिल सकती है. हलांकि इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को रूट के अनुसार ई-रिक्शा और आटो वालों से समन्वय बनाकर रूट का निर्धारण करने की जरूरत है. जिससे न केवल ई-बसों को सवारी मिल सकें. बल्कि ई-रिक्शा के माध्यम से शहर के अधिकांश लोगों को जो ई-रिक्शा से जीविका चलाते हैं. उन्हें भी  रोजगार मिलता रहे. इस दिशा में प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CleanTransportDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateElectricBusGreenMobilityJbp NewsJCTSLMP NEWSPM E-Bus Yojana JCTSLSmartJabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy2
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘‘जैविक हाट की है आहट’’ थीम पर अधारित झांकी ने मनमोहा
Next Article होली में जितने रंग उतनी परंपराएं और मान्यताएं, जानें कहां कब मनाई जाती है होली?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?