By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शराब की जगह दूध की दुकान खोलने पर जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > शराब की जगह दूध की दुकान खोलने पर जोर
Madhya Pradesh

शराब की जगह दूध की दुकान खोलने पर जोर

DB News
Last updated: 21/04/2026 11:30 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में गर्म दूध का स्वाद चखा और दुकानदार को मना करने के बावजूद भुगतान भी किया.

Source : MEDIA

Contents
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में गर्म दूध का स्वाद चखा और दुकानदार को मना करने के बावजूद भुगतान भी किया.‘शराब की जगह खुले दूध की दुकान’सीएम अब अपने बयानों को लेकर हो रहे वायरलपटवारी ने क्या कहा?अब गुड़ की खेती पर बयान, विपक्ष ने बताया ‘जानकारी का अभाव’1 बीघा में 50 क्विंटल गेहूं उत्पादन वाले बयान पर भी उठे सवालकृषि आधारित बयानों को लेकर लगातार चर्चा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Indore News: MP के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाल ही में सीहोर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बयान देते हुए कहा था कि यदि घर में गाय का पालन कर बच्चों को गाय का दूध दिया जाए तो कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी से निजात मिल सकती है. इंदौर में मुख्यमंत्री अपने विधायक और पार्टी की कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में दूध लिए चर्चा करते हुए देखे गए. उन्होंने घर में दूध का आनंद लेने के बाद दुकानदार को मना करने के बावजूद दूध की राशि भी चुकाई.

‘शराब की जगह खुले दूध की दुकान’

उन्होंने यह भी कहा कि शराब की जगह दूध की दुकान खोली जानी चाहिए. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान काफी सुर्खियों में रहा. इसके बाद शनिवार (8 मार्च) को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब इंदौर पहुंचे तो उन्होंने गर्म दूध का आनंद लिया. दूध के शौकीन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला सहित पार्टी के अन्य नेताओं को भी अपने हाथों से दूध दिया. इसके बाद दूध को लेकर चर्चा भी करते देखे गए.

सीएम अब अपने बयानों को लेकर हो रहे वायरल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) के हालिया बयानों को लेकरर चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि कृषि संबंधी दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते और किसानों की समस्याओं को समझे बिना ऐसे वक्तव्य देना हास्यास्पद है. मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक कार्यक्रम में “दूध का रकबा बढ़ाने” की बात कही, जिस पर विपक्ष ने नाराजगी जताई.

पटवारी ने क्या कहा?

पटवारी ने कहा कि खेती‑किसानी कठिन परिश्रम और व्यवहारिक ज्ञान का विषय है, जिसे आउटसोर्स या शब्दों के खेल से नहीं समझा जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद नहीं किया और खेती के वास्तविक तौर‑तरीकों से अनभिज्ञ हैं. पटवारी का कहना है कि यदि सरकार किसानों के बीच समय बिताती, उनकी परेशानियाँ सुनती, तो इस तरह के बयान देने की नौबत नहीं आती.

अब गुड़ की खेती पर बयान, विपक्ष ने बताया ‘जानकारी का अभाव’

बैतूल में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि क्षेत्र का गुड़ देशभर में प्रसिद्ध है और गुड़ उत्पादन को बढ़ाने के लिए क्लस्टर मॉडल अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने यहां तक पूछा कि “कौन‑कौन गुड़ लगाता है”, जिसके बाद विपक्ष ने सवाल उठाए कि गुड़ खेत में नहीं उगता, बल्कि यह गन्ने से संबंधित प्रसंस्करण का उत्पाद है.
अपनी पोस्ट में पटवारी ने लिखा है कि “एक बीघा में 50 क्विंटल गेहूं उगाने और गुड़ की खेती करने के बाद मुख्यमंत्री जी दूध का रकबा बढ़ाने की बात कर रहे हैं. खेती-किसानी, खून पसीने की मेहनत का फल है, जिसके बारे में मुख्यमंत्री जी कुछ नहीं जानते. जो व्यक्ति कभी खेत में गया नहीं, किसानों से बात की नहीं, स्वाभाविक है कि वह दूध का रकबा बढ़ाने जैसी हास्यास्पद बातें करेंगे. अगर दो साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री जी अभिनंदन करवाने की जगह किसानों से मिलते या उनकी समस्याएं सुनते, तो आज देश के पटल पर बार-बार फजीहत नहीं होती. मोहन भैया, किसानों की समस्या चार्टर्ड विमान में नहीं, चिलचिलाती धूप में खेत में पसीना बहाकर ही समझ आएगी.”
कांग्रेस का कहना है कि ऐसे वक्तव्य किसानों की समझ को ठेस पहुँचाते हैं और शासन को बुनियादी कृषि प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल करनी चाहिए.

1 बीघा में 50 क्विंटल गेहूं उत्पादन वाले बयान पर भी उठे सवाल

इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक किसान से बातचीत के दौरान दावा किया था कि उन्नत किस्म के बीज तैयार किए जा रहे हैं जिनसे 1 बीघा में सामान्यतः 10–12 क्विंटल होने वाली गेहूं की पैदावार 50 क्विंटल तक बढ़ाई जा सकती है. यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कई किसानों ने सीएम हेल्पलाइन पर फोन कर ऐसे बीज उपलब्ध कराने की मांग की. कृषि विशेषज्ञों ने इस दावे पर संदेह जताया और कहा कि पैदावार बढ़ोतरी वैज्ञानिक और व्यवहारिक सीमाओं पर निर्भर करती है.

कृषि आधारित बयानों को लेकर लगातार चर्चा

मुख्यमंत्री के लगातार दिए जा रहे कृषि संबंधी बयानों के बाद विपक्ष और किसान संगठनों का कहना है कि सरकार को जमीनी समस्याओं पर अधिक फोकस करना चाहिए. वहीं, सत्तापक्ष का कहना है कि सरकार नई तकनीक और प्रसंस्करण मॉडल के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP Indore News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब ऐसे जीत सकती है टीम इंडिया!
Next Article उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?