By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: महिला कॉन्स्टेबल ने किसान आंदोलन की खीज कगंना पर उतारा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > महिला कॉन्स्टेबल ने किसान आंदोलन की खीज कगंना पर उतारा
National

महिला कॉन्स्टेबल ने किसान आंदोलन की खीज कगंना पर उतारा

DB News
Last updated: 27/03/2026 11:34 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ एयर पोर्ट पर देखने को मिली, जहां कंगना रनोट को एक CISF महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ जड़ दिया, उस महिला जवान का एक वीडियो सामने आया है। कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। 

Source : DB News Update  

Contents
चंडीगढ़ एयर पोर्ट पर देखने को मिली, जहां कंगना रनोट को एक CISF महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ जड़ दिया, उस महिला जवान का एक वीडियो सामने आया है। कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया।  महिला जवान ने मुझे गालियां दीं, कंगना का आरोपमामले की जांच के लिए 4 मेंबर्स की टीम का गठन किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैंआंदोलनकारियों की तुलना ‘खालिस्तानी‘ आतंकियों से की थीकंगना क्यों रहती हैं चर्चा में?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Delhi News: किसान आंदोलन की आग आज भी बरकरार है। उसकी खीज चंडीगढ़ एयर पोर्ट पर देखने को मिली, जहां कंगना रनोट को एक CISF महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ जड़ दिया, उस महिला जवान का एक वीडियो सामने आया है। उसमें आरोपी कह रही है, ‘कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी।’

महिला कॉन्स्टेबल का नाम कुलविंदर कौर है। इस घटना के बाद उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। तभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ बहस हुई और उसने थप्पड़ मार दिया। कंगना ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है।

 महिला जवान ने मुझे गालियां दीं, कंगना का आरोप

कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’

मामले की जांच के लिए 4 मेंबर्स की टीम का गठन

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, फिलहाल जांच चल रही है। जो भी हुआ वो गलत था।

उधर, CISF कमांडेंट ने महिला कॉन्स्टेबल को हिरासत में लेकर इन्क्वायरी शुरू कर दी है। महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड हो चुकी है और कमांडेंट की तरफ से जांच के लिए 4 सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। सीईओ अजय वर्मा ने CISF के कमांडेंट पीआर मिश्रा के हवाले से इसे कन्फर्म किया है।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कुलविंदर कौर को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी सम्मानित कर सकती है। कुलविंदर कौर का भाई इस कमेटी में संगठन सेक्रेटरी है।

 किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं

कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैग्जीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने भारत के लिए इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है, जो शर्मिंदगी भरा रास्ता है। हमें इंटरनेशनली बोलने के लिए अपने लोगों की जरुरत है।

कंगना का बयान सामने आने के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चीफ मजिंदर सिंह सिरसा ने कंगना को एक लीगल नोटिस भेजकर माफी की मांग की थी।

आंदोलनकारियों की तुलना ‘खालिस्तानी‘ आतंकियों से की थी

कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसकी वजह से उनकी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हो गई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

बेवाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं कंगना

कंगना रनौत की बेबाकी ने उन्हें सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक विवादित और प्रभावशाली सार्वजनिक आवाज़ भी बना दिया है। कुछ लोग उनकी साफगोई की तारीफ करते हैं, जबकि कुछ लोग उनके बयानों की आलोचना भी करते हैं। राजनीतिक रूप से उनके विचार अक्सर सरकार और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वो कई बार Narendra Modi के समर्थन में बोलती दिखाई देती हैं। उन्होंने देशभक्ति, किसानों के आंदोलन, और सामाजिक मुद्दों पर भी कड़े बयान दिए, जिससे उन्हें समर्थन भी मिला और आलोचना भी।

कंगना क्यों रहती हैं चर्चा में?

  • बिना झिझक अपनी बात सभी के सामने रखती हैं.
  • बड़े नामों को सीधे चुनौती देती हैं.
  • संवेदनशील मुद्दों पर तीखी राय देती हैं.

 

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article साधु-संत और नवजात बच्चे का नहीं होता दाह-संस्कार, क्यों?
Next Article आचार सहिंता खत्म, अगले चुनाव तक ईवीएम को आराम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?